scriptसंकल्प : नहीं करेंगे पॉलीथिन का उपयोग | Resolution: Will not use polyethylene | Patrika News
बाड़मेर

संकल्प : नहीं करेंगे पॉलीथिन का उपयोग

आओ मनाएं पॉलीथिन मुक्त दीपावली अभियान में आमजन के साथ सरकारी कार्मिकों का कारवां भी बढ़ता जा रहा है।

बाड़मेरOct 22, 2019 / 11:56 pm

Moola Ram

भरे संकल्प पत्र, नहीं करेंगे पॉलीथिन का उपयोग

Resolution: Will not use polyethylene

बाड़मेर. आओ मनाएं पॉलीथिन मुक्त दीपावली अभियान में आमजन के साथ सरकारी कार्मिकों का कारवां भी बढ़ता जा रहा है। विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने मंगलवार को संकल्प पत्र भरते हुए पॉलीथिन मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प किया। साथ ही पॉलीथिन मुक्त भारत की अपील की।
स्व प्रेरणा से आगे आएं

पॉलीथिन को रोकने के लिए पत्रिका की ओर से चलाया गया अभियान सराहनीय है। आमजन भी स्वप्रेरित होकर इस कार्य में आगे आएं। सब मिलकर पॉलीथिन को देश से दूर भगाएं।
नीरज मिश्र, उपखंड अधिकारी, बाड़मेर

पॉलीथिन बड़ा शत्रु

वर्तमान में पॉलीथिन प्रकृति के लिए बड़ा शत्रु बन गया है। इससे प्रकृति को नुकसान हुआ है। समय रहते इस पर काबू पाना होगा। इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा।
हीरसिंह चारण, तहसीलदार, बाड़मेर

हो रहा नुकसान

पॉलीथिन के बढ़ते उपयोग से यह मनुष्यों व पशुओं के लिए खतरा बन गया है। कई पशुओं की मौत हो रही है। हम सब को मिलकर इसके उपयोग पर रोक लगानी होगी।
डॉ. नवल किशोर, व्याख्याता, राजकीय पीजी महाविद्यालय

नहीं करेंगे उपयोग

देश की समृद्धि व विकास के लिए पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाना आवश्यक है। इसकी शुरूआत हम घर से करेंगे। इसके बाद आमजन को इसके उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे।
मूलाराम चौधरी, निरीक्षक, पुलिस सदर थाना बाड़मेर

चलाया है अभियान

बाजार में बढ़ते पॉलीथिन को रोकने के लिए पूर्व में नगर परिषद की ओर से अभियान चलाया गया है। अब पत्रिका अभियान के साथ पॉलीथिन पर रोक के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे।
ओमप्रकाश गोंसाई, फायर स्टेशन प्रभारी

परिणाम सबको पता

पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से आमजन व पशुओं को नुकसान हो रहा है। आने वाले समय में इसके दुष्परिणाम होंगे यह सबको पता है। इसलिए इस पर रोक लगानी आवश्यक है।
रामदीन, कांस्टेबल, राजस्थान पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो