8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन, दरें बढ़ाने की मांग

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनु को ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Oct 2021, 10:40 PM IST

सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन, दरें बढ़ाने की मांग

सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन, दरें बढ़ाने की मांग

बाड़मेर. सरपंच संघ बाड़मेर ने जिलाध्यक्ष हिन्दुसिंह तामलोर के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनु को ज्ञापन सौंपा।

तामलोर ने बताया कि बीएसआर दरों का निर्धारण किया गया था उस समय डीज़ल के भाव 76 थे जो आज 107 रुपए हो गए हैं, जिससे हर सामग्री के भाव बढ़ गए हैं। एेसे में जिला स्तर पर कमेटी बना जल्द जल्द संशोधन किया जाए। ग्राम पंचायतों का विकास ठप है जिसे शुरू किया जा सके। ज्ञापन में बताया कि आवास प्लस योजना के लाभार्थियों का वरीयता क्रम ग्रामसभा में अनुमोदन के अनुसार पारित किया जाए जबकि पंचायत समितियों में उसको नजऱअन्दाज़ करके पंचायत समिति स्तर से ऑटो जनरेट वरीयता को सही मानकर स्वीकृतियां जारी की जा रही हे जो ग्राम पंचायतों के अधिकारों का हनन है।

उन्होंने बताया कि मांगें नहीं मानी गई तो जल्द आंदोलन किया जाएगा। नींब सिंह उंडख़ा, महेन्द्र सियोल, फोटा खान महाबार, दलपत aसिंह विशाला, जसराज धतरवाल, मूला राम गुडीसर, चैना राम बोड़वा,श्यामसिंह बंधड़ा, गोरधनसिंह खबडाला आदि सरपंचगण उपस्थित रहे।