8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेम्पो रोग से पीडि़त बाड़मेर का ललित उपचार के लिए दिल्ली रवाना

-एम्स में होगा ललित की बीमार का उपचार-केंद्रीय कृषि मंत्री ने ली युवक के उपचार की जिम्मेदारी-पत्रिका के अभियान के बाद मदद को आगे आए लोग-8.25 करोड़ से अधिक पैसा उपचार के लिए होगा खर्च
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 22 Feb 2021, 9:32 PM IST

पेम्पो रोग से पीडि़त बाड़मेर का ललित उपचार के लिए दिल्ली रवाना

पेम्पो रोग से पीडि़त बाड़मेर का ललित उपचार के लिए दिल्ली रवाना

बाड़मेर. रेयर पेम्पो रोग से पीडि़त बाड़मेर शहर का ललित सोनी सोमवार को उपचार के लिए दिल्ली रवाना हो गया। अब एम्स में उसका इलाज होगा। राजस्थान पत्रिका के अभियान के बाद ललित की मदद को बाड़मेर जिले के लोग आगे आए और आर्थिक मदद का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से परिजन और समाज के लोग बालोतरा में मिले और मदद की गुहार लगाई। मंत्री ने राजस्थान पत्रिका का आभार जताते कहा कि उन्हें पत्रिका के समाचारों के माध्यम से ललित की बीमारी की जानकारी मिली थी। उन्होंने रविवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत कर ललित का उपचार दिल्ली एम्स में करवाने पर चर्चा की।
कार से रवाना हुआ ललित
बाड़मेर में सोमवार को तनङ्क्षसह सर्कल से सुबह रवाना होने के दौरान परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने ललित के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए दिल्ली के लिए विदा किया। परिजनों का कहना है कि ललित के उपचार के लिए 8.25 करोड़ रुपए की जरूरत रहेगी। ऐसे में जो मदद का सिलसिला शुरू हुआ है, उसके लिए आभार जताते हुए और सहयोग की अपील की। जिससे युवक का उपचार हो सके और नया जीवन मिल जाए।