scriptअपराध का आंकड़ा घटा, फिर भी हर चौथे दिन दुष्कर्म! | The crime rate decreased, yet every fourth day misbehavior | Patrika News
बाड़मेर

अपराध का आंकड़ा घटा, फिर भी हर चौथे दिन दुष्कर्म!

https://www.patrika.com/barmer-news/

बाड़मेरJan 08, 2019 / 12:40 pm

भवानी सिंह

The crime rate decreased, yet every fourth day misbehavior

The crime rate decreased, yet every fourth day misbehavior

थार में अपराध का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में घटा : दुष्कर्म और चोरी के प्रकरण बढ़े
अपराध का आंकड़ा घटा, फिर भी हर चौथे दिन दुष्कर्म!
भवानीसिंह राठौड़

बाड़मेर . अपराध के लिहाज से शांत समझे जाने वाले बाड़मेर जिले में वर्ष 2018 में हत्या के 28 प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिले में दर्ज अपराध का आंकड़ा चार हजार पार कर गया। प्रतिदिन 12 मुकदमे दर्ज हुए हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अपराध के आंकड़ों में कमी जरूर आई है। पुलिस ने गंभीर मामलों का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था।
वर्ष 2017 में दुष्कर्म के 84 मामले सामने आए थे। वहीं साल 2018 में 106 मामले दर्ज हुए हैं। इसका मतलब साफ है कि हर चौथे दिन महिलाओं की अस्मत लूटी गई। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उत्पीडऩ पर रोक व सख्त कानून बनने के बावजूद मामले बढऩा चिंताजनक है।
अपराध 2018 2017 2016
हत्या का प्रयास 46 43 37
हत्या 28 35 42
लूट 14 15 15
अपहरण 57 65 50
दुष्कर्म 106 84 106
नकबजनी 127 129 152
चोरी 369 364 297
डकैती पर लगाम, 14 लूट के मामले
अपराध पर लगाम लगाने के लिए पूरे साल पुलिस अधिकारी सक्रिय नजर आए। ऐसे में बाड़मेर जिले में डकैती का महज एक मामला ही दर्ज हुआ। वहीं लूट के मामलों में भी कमी रही। वर्ष में लूट के 14 प्रकरण दर्ज हैं।
163 प्रकरण कम हुए दर्ज
जिले में वर्ष 2017 में 4465 प्रकरण दर्ज हुए थे। वहीं वर्ष 2018 में 4303 मामले दर्ज होने पर आपराधिक मुकदमों के तुलनात्मक आंकड़ों में 163 प्रकरणों की कमी आई। जबकि गंभीर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के मुकाबले, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म और चोरी के मामले बढ़े हैं।

Home / Barmer / अपराध का आंकड़ा घटा, फिर भी हर चौथे दिन दुष्कर्म!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो