scriptदेवंदी गांव में तेंदुए के आने की आशंका, डर के साये में ग्रामीण | The fear of the arrival of leopard in Devindi village rural in the sh | Patrika News
बाड़मेर

देवंदी गांव में तेंदुए के आने की आशंका, डर के साये में ग्रामीण

– गाय का किया शिकार, वन विभाग ने दी ग्रामीणों को सावचेत रहने की हिदायत

बाड़मेरJan 04, 2018 / 11:35 pm

Dilip dave

गाय का किया शिकार

गाय का किया शिकार

बाड़मेर. पिछले कई दिनों से सिवाना क्षेत्र में तेंदुए के आने से लोग दहशत में जी रहे हैं। करीब हफ्ता पहले तेंदुए दिखने के बाद कहीं नजर नहीं आया तो लोगों को लगा कि शायद वह चला गया, लेकिन बुधवार रात्रि में देवन्दी पहाड़ी सरहद में एक गाय का शव मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए ने इसका शिकार किया है। इसके बाद ग्रामीणों में भय है। बुधवार को रात्रि में सिवाना से पांच किमी दूर पहाड़ी सरहद देवन्दी में तेंदुए ने सांवलराम सैन की गाय का शिकार किया। गुरुवार को वार्डपंच तनसिंह देवन्दी ने सिवाना वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इस पर वनपाल उमरावसिंह ने ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर तेंदुए के पदचिह्नों की ओर खोजबीन की। ग्रामीणों को सावचेत रहने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात चार बजे के करीब तेंदुए ने गाय का शिकार किया। निप्र
कर चुका है लोगों को घायल- समदड़ी व सिवाना क्षेत्र में करीब बीस दिन पहले तेंदुआ नजर आया था। इस दौरान विभिन्न गांवों में उसने पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम उसको पकडऩे में जुटी हुई है, लेकिन अचानक तेंदुआ गायब हो गया। इसके बाद पिछले पांच-सात दिन से तेंदुआ नजर नहीं आया तो लोगों को लगा कि शायद वह पहाड़ी के रास्ते जालोर जिले में चला गया है। गुरुवार को देवंदी के पास गाय का शिकार करने के बाद अब क्षेत्र में फिर से दहशत फैल गई है।
रात में पसर जाता है सन्नाटा- बाड़मेर जिले के जिस क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है, वह द्विफसली क्षेत्र है। यहां अभी रबी की फसलें बोई हुई है। प्राय: रात में बिजली की आपूर्ति होने पर किसान रात में फसलों की सिंचाई करते हैं, लेकिन तेंदुए के डर से किसान व ग्रामीण शाम होते ही घर चले जाते हैं, जिसके चलते गांवों में सन्नाटा पसर जाता है।
पद चिह्न मिले-
देवन्दी सरहद में गुरुवार को तेंदुए के आने की सूचना पर पदचिह्नों से पहचान की गई। ग्रामीणों को सावचेत रहने की हिदायत दी है। – उमरावसिंह, वनपाल सिवाना

Home / Barmer / देवंदी गांव में तेंदुए के आने की आशंका, डर के साये में ग्रामीण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो