scriptसाथ में भी शराब, बनाया शिकार का प्लान फिर हुआ यह | Together, alcohol also made hunting plan again | Patrika News
बाड़मेर

साथ में भी शराब, बनाया शिकार का प्लान फिर हुआ यह

बंदूक का दबा ट्रिगल, साथी की मौत, बीच रास्ते से भाग एक दोस्त

बाड़मेरFeb 19, 2020 / 12:05 am

Dilip dave

साथ में भी शराब, बनाया शिकार का प्लान फिर हुआ यह

साथ में भी शराब, बनाया शिकार का प्लान फिर हुआ यह

सिवाना क्षेत्र के देवंदी गांव की घटना
सिवाना/बालोतरा. सिवाना थाना क्षेत्र के देवंदी गांव में सोमवार रात में शराब व मांस की पार्टी करने के बाद शिकार के लिए जा रहे शिकारियों की बंदूक का ट्रिगर दबने से निकली गोली से साथी शिकारी मौत हो गई। घटना के बाद साथी घायलावस्था में उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन बीच रास्ते में मौत होने पर आरोपी ने उसका शव घटनास्थल पर डाल दिया तथा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने एक गैर इरादतन हत्यारोपी को गिरफ्तार कर टोपीदार बंदूक बरामद की।
पुलिस के मुताबिक देवंदी गांव की सरहद में पृथ्वीसिंह पुत्र चतुरसिंह राजपूत के कृषि कुएं पर सोमवार रात में पृथ्वीसिंह, रमेश रावणा राजपूत, जोराराम व आदाराम ने शराब व मांस की पार्टी की। इसके बाद रात करीब 10 बजे चारों पृथ्वींसिंह की जीप लेकर शिकार पर जाने की तैयारी करने लगे। जोराराम गाड़ी में बैठ गया, आदाराम बैठने के लिए पीछे खड़ा था। उस दरम्यान पृथ्वीसिंह के हाथ से टोपीदार बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिससे आदाराम (32) पुत्र कस्तुराराम भील निवासी देवंदी के पेट में छर्रे लग गए तथा वह बेहोश हो गया। इस पर रमेश ने पृथ्वींसिंह के पिता को सूचना दी और भाग गया। जबकि आरोपी पृथ्वीसिंह आदाराम को गाड़ी में बिठाकर अस्पताल के लिए रवाना हुआ। बीच रास्ते में आदाराम ने दम तोड़ दिया। साथी की मौत से डरकर उसके चाचा जोराराम गाड़ी से देवंदी गांव में उतर गया। आरोपी पृथ्वीसिंह घबराकर पुन: अपनी जीप को लेकर खुद के कृषि कुएं पर गया तथा मृतक आदाराम को लेटाकर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद थानाधिकारी दाउदखां मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा मौके पर घटनास्थल व आसपास के इलाके को कब्जे में लिया। वहां पर मृतक के शव के पास एक टोपीदार बंदूक भी पड़ी थी। सूचना पर अलसुबह बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक सुभाषचन्द्र खोजा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन किया। पुलिस ने सुबह शव को सिवाना चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के भाई रमेश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने पृथ्वीसिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक भी बरामद कर ली। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बंदूक का खुद के नाम से लाइसेंस होना बताया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी सुभाषचन्द्र खोजा कर रहे है।
आरोपी को किया गिरफ्तार – गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। – सुभाषचन्द्र खोजा, वृत्ताधिकारी बालोतर

Home / Barmer / साथ में भी शराब, बनाया शिकार का प्लान फिर हुआ यह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो