scriptपेड़ हमें सीखाते जीवन जीने की कला | Trees teach us the art of living life | Patrika News
बाड़मेर

पेड़ हमें सीखाते जीवन जीने की कला

समदड़ी. राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधरोपण किया गया। अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल परिहार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है।

बाड़मेरAug 19, 2019 / 12:53 pm

ओमप्रकाश माली

Trees teach us the art of living life

Trees teach us the art of living life

पेड़ हमें सीखाते जीवन जीने की कला
हरयाळो राजस्थान अभियान

समदड़ी. राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधरोपण किया गया। अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल परिहार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। जो हमें जीवन जीने की कला सीखाते हैं। हमें राजस्थान पत्रिका के इस जन सरोकारी अभियान से प्रेरणा लेकर अधिकाधिक संख्या में पेड़ लगाकर उसे परिवार की भांति पालना चाहिए। भाजपा सदस्यता अभियान के सह संयोजक श्यामसुन्दर दवे ने कहा कि पेड़ हमारे प्राण है, इससे ही पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। उन्होंने पत्रिका अभियान से प्रेरणा लेने व औरों को भी इस अभियान से प्रेरित करने की बात पर बल दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष गणपतराज मेहता ने कहा कि पेड़ों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए हमें इनकी महत्ता को समझने की आवश्यकता है। भाजपा एससी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण को लेकर पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा अभियान एक अनूठा है। हमें इससे जुड़कर प्रेरणा लेनी होगी। एससी मोर्चा के महामन्त्री मूलाराम सांसी व अस्पताल के वाहन चालक गोपाल परिहार ने भी विचार व्यक्त किए।

Home / Barmer / पेड़ हमें सीखाते जीवन जीने की कला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो