और इधर… पर्यावरण रक्षा के लिए दौड़ें युवा बालोतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा की ओर से प्राधिकरण के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत नगर बालोतरा में पर्यावरण की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर 7 जनवरी को रन फॉर वन के तहत दौड़ हुई।
पर्यावरण की सुरक्षा, आमजन को पौधे लगाने व इनकी रक्षा करने के लिए जागृति का प्रयास किया। सुबह 6 बजे मदन एण्ड कम्पनी पेट्रोल पम्प से दौड़ प्रारंभ हुई।
पर्यावरण की सुरक्षा, आमजन को पौधे लगाने व इनकी रक्षा करने के लिए जागृति का प्रयास किया। सुबह 6 बजे मदन एण्ड कम्पनी पेट्रोल पम्प से दौड़ प्रारंभ हुई।
अब तक 700 जनों ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीयन करवाया है। दौड़ प्रथम रेल्वे क्रासिंग, प्रथम रेल्वे स्टेशन, नीलम सिनेमा, नगर परिषद, पी.डब्ल्यू.डी ऑफिस, पी.एच.डी, सहित आदि से होते हुए यह भगवान शनिश्चर मंदिर पहुंची। इसमें 15 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी नागरिकों ने भाग लिया। 4 किलोमीटर की दौड़ को पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।