scriptबाड़मेर की ग्वार फली महंगी, शिमला की सेब मिल रही सस्ती | vegitable price hike | Patrika News
बाड़मेर

बाड़मेर की ग्वार फली महंगी, शिमला की सेब मिल रही सस्ती

-ग्वार फली की स्थानीय स्तर पर पैदावार फिर भी चढ़े दाम-राजस्थान के बाहर से आ रहा सेब बिक रहा सस्ता-एक महीने में सब्जियों के दाम हो चुके है दोगुने-खुदरा बाजार में केवल आलू है 20 रुपए किलो

बाड़मेरOct 15, 2021 / 08:55 pm

Mahendra Trivedi

बाड़मेर की ग्वार फली महंगी, शिमला की सेब मिल रही सस्ती

बाड़मेर की ग्वार फली महंगी, शिमला की सेब मिल रही सस्ती

बाड़मेर. सब्जियां में भावों का जोरदार तड़का लगा है। पिछले एक महीने के मुकाबले सब्जियों के दाम प्रति किलों दोगुने तक बढ़ चुके हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली देसी ग्वार के साथ नीलम ग्वार फली भी 100 रुपए से ऊपर मिल रही है। सब्जी विक्रेता बताते हैं कि उन्हें भी ग्वार फली थोक में 80 रुपए किलो मिलती है। वहीं दूसरी तरफ सेब जो राजस्थान के बाहर से आने के बावजूद इन दिनों खुदरा बाजार में भी सामान्य सेब 60 रुपए प्रति किलो आसानी से मिल रहा है।
आसमान की ओर चढ़ते दाम के चलते आम आदमी के सब्जियां खरीदना काफी महंगा हो गया है। कोई भी सब्जी हो 50 रुपए प्रति किलो से कम नहीं है। इनमें भी केवल एक-दो ही है। अन्य तो इससे भी अधिक दाम में बिक रही है।
टमाटर और हो गया लाल
बाड़मेर में टमाटर गुरुवार को 60-70 रुपए प्रति किलों सब्जी मंडी में बिका। जबकि इसी महीने की शुरूआत में ही 20 रुपए प्रति किलो तक मिल रहा था। वहीं सामान्य तौर पर टमाटर 20-30 रुपए प्रति किलो ही मिलता रहा है। लेकिन एकदम से टमाटर के भावों में उछाल आया है।
सब्जियों का राजा आलू, दाम सबसे कम
आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। लेकिन इसके बाद सब्जियों में सबसे कम है। अभी 20 रुपए किलो खुदरा बाजार में मिल जाता है। ज्यादा खरीद पर इससे कम भी आलू आसानी से मिल जाएगा। जबकि आलू की बिक्री सब्जी मार्केट में सबसे अधिक होती है। हालांकि कोविड के दौर में मई-जून में आलू भी चढ़ा था और 30-40 रुपए प्रति किलो तक बिका था।
सब्जियां महंगी, फल सस्ते
देखा जाए तो इन दिनों में सभी सब्जियां फलों से अधिक महंगी हो गई है। पपीता 40 रुपए प्रति किलो, सेब 60 रुपए प्रति किलो, केला 25-30 रुपए प्रति किलो, मौसमी 30 रुपए प्रति किलो मिल रही है। लेकिन सब्जियां को दाम इनसे कहीं ज्यादा है।
दालें पहले से ही महंगी, अब सब्जियां
दालों के भाव पहले से ही अधिक है। कोई भी दाल 100 रुपए प्रति किलो से कम नहीं है। अब सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। लोग क्या खाएं, महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। बाजार में कुछ भी खरीदने जाओ, रोज दाम बढ़े हुए मिलते हैं।
अविनाश शर्मा, बाड़मेर
———-
दाम बढऩे के कारण
-त्योहारी सीजन की शुरूआत
-मांग बढ़ी, आपूर्ति कम
-डीजल के बढ़ते दाम
बाड़मेर में सब्जियों के भाव
सब्जियां ————-दाम प्रति किलो
-ग्वार फली देसी——–100
-टमाटर ————-70
-तुरई ————- 60
-ग्वार फली नीलम—–100
-गोभी पत्ता ————–60
-फूलगोभी ————- 80
-शिमला मिर्च ————-100
-मिर्च ————-60
-पालक ————- 60
-धनिया ————-200
(बाड़मेर खुदरा सब्जी मंडियों में गुरुवार के भाव)

Home / Barmer / बाड़मेर की ग्वार फली महंगी, शिमला की सेब मिल रही सस्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो