weather news.... बाड़मेर में 21 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवा
-पूरे दिन उठते रहे धूल के गुबार, राहगीर और वाहन चालक परेशान
-सुबह चली ठंडी हवा, दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज
बाड़मेर
Updated: February 22, 2022 09:41:06 pm
बाड़मेर. थार में मंगलवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। अचानक शुरू हुई तेज हवा ने सुबह तो हल्की सर्दी का अहसास करवा दिया। लेकिन जैसे ही सूरज चढ़ा तो हवा की ठंड गायब हो गई। पूरे दिन करीब 21 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण पूरे दिन धूल उड़ती रही।
बाड़मेर में पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी के तेवर तेज हो रहे थे। इस बीच मंगलवार सुबह से तेज रफ्तार हवा चलने लगी। हवा की रफ्तार काफी तेज होने से पूरे दिन वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। पूरे दिन उड़ती धूल के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।
तेज हवा ने थामी पारे की रफ्तार
बाड़मेर में तापमान तेजी से बढ़ रहा था, ऐसे में तेज रफ्तार हवा चलने से पारे की रफ्तार कम हो गई। एक ही दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री हो गया।
उठते रहे धूल के गुबार
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन तेज हवा के कारण धूल के गुबार उठते रहे। सतही हवा चलने से धूल उड़ती रही। धूल-मिट्टी की शुरूआत होली के बाद होती है। इस बार गर्मी का असर भी जल्दी होने के साथ आसमान में उड़ती धूल ने भी परेशान करना शुरू कर दिया।
आगे कैसा रहेगा मौसम
विभाग ने संभावना जताई है कि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दो दिनों में दिखाई देखा। इसके चलते रात के पारे में कुछ कमी आ सकती है। लेकिन दिन का तापमान मौसम साफ रहने से बढऩे की आशंका है

weather news.... बाड़मेर में 21 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
