बाड़मेर. थार में मौसम परिवर्तन ने किसानों की चिंता को बढ़ाया है। एक तरफ जहां गेहूं, जीरा, ईसबगोल को फायदा होने की उम्मीद है तो मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। दूसरी ओर अरण्डी, सब्जियों व फूलों के पौधों के लिए यह मौसम प्रतिकू ल साबित हो रहा है। किसान एेसे में मौसम में फसलों को कैसे बचाए और कौनसा रोग लगने पर क्या उपाय करे इसकी चिंता रहती है। एेसे में राजस्थान पत्रिका ने रबी की फसलों को लेकर विशेषज्ञों की सलाह ली है।