scriptपरशुराम यात्रा का चौहटन में मंगल कलश से स्वागत | Welcome of Parashuram Yatra in chauhtan | Patrika News
बाड़मेर

परशुराम यात्रा का चौहटन में मंगल कलश से स्वागत

विष्णु के अवतार थे भगवान परशुराम
– बाइक रैली व धर्मसभा का आयोजन

बाड़मेरMar 09, 2018 / 10:51 am

Moola Ram

 Parashuram Yatra ,Welcome

Welcome of Parashuram Yatra in chauhtan

चौहटन.भगवान परशुराम महापुरुष ही नहीं, बल्कि विष्णु के अवतार थे। शस्त्र, शास्त्र और ज्ञान के माध्यम से उन्होंने सम्पूर्ण धरती को अधर्म से मुक्त करवाया। वे धर्म के मार्ग पर चलने वाले राजा-महाराजाओं और देवताओं को सदैव शक्ति संपन्न बनाने के कार्यों में लगे रहे। परशुराम धर्म के पोषक और पापियों का नाश कर धरती का भार कम करने वाले गुरुदेव थे। यह बात ब्रह्म परशुराम अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य राजेश्वर महाराज ने परशुराम यात्रा के चौहटन पहुंचने पर गुरुवार को स्वागत में उपस्थित सर्व ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 7 चरणों में संपन्न होने वाली परशुराम यात्रा के महाभियान का उद्देश्य विप्र बंधुओं को भगवान परशुराम के जीवन के अनछुए पहलुओं से अवगत करवाना है। साथ ही देश के विभिन्न भागों में बसने वाले सैकड़ों गोत्रों में वर्गीकृत विप्र बंधुओं को एक सूत्र में बांधकर समाज के विकास के लिए प्रयास करने को संगठित करना हैं।
स्वागत में उमड़े लोग
परशुराम यात्रा गुरुवार को रामसर होते हुए चौहटन पहुंची। यहां युवतियों और महिलाओं ने मंगलकलश से यात्रा का स्वागत व अभिनंदन किया। युवाओं ने परशुराम के जयकारों के उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद भगवान परशुराम की पूजा की गई। वीरातरा सर्किल से बाइक रैली के माध्यम से यात्रा को कस्बे में प्रवेश करवाया गया।
सभा में दिया एकजुटता का नारा
राजपुरोहित समाज भवन में सभा हुई। इसे व्यवस्थापक नंद किशोर शर्मा, आयोजन समिति के सदस्य प्रकाश गौड़ ने भी संबोधित किया। इस मौके दौलत शर्मा, भूरसिंह राजपुरोहित, हिन्दूसिंह, अशोक शर्मा, महेशसिंह राजपुरोहित, पीरसिंह ढोक, कमलेश शर्मा, प्रवीण दवे, पुरुषोतम वासु, सुनील वासु, राजपुरोहित युवा मंडल के तनेराजसिंह, नरपतसिंह, सम्पतराज गौड़, मुकेश पुष्करणा, अमित जोशी, ललित किशोर शर्मा, दुर्गाशंकर पारीक आदि मौजूद थे।वीरातरा सर्किल से बाइक रैली के माध्यम से यात्रा को कस्बे में प्रवेश करवाया गया ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो