scriptस्वामी विवेकानंद के दर्शन, जीवन, कार्य और आदर्शों से युवा हो प्रेरित | Young inspired by Swami Vivekananda's philosophy, life, work and ideal | Patrika News
बाड़मेर

स्वामी विवेकानंद के दर्शन, जीवन, कार्य और आदर्शों से युवा हो प्रेरित

स्वामी विवेकानंद की जयंती

बाड़मेरJan 12, 2021 / 07:59 pm

Dilip dave

स्वामी विवेकानंद के दर्शन, जीवन, कार्य और आदर्शों से युवा हो प्रेरित

स्वामी विवेकानंद के दर्शन, जीवन, कार्य और आदर्शों से युवा हो प्रेरित

बाड़मेर. स्वामी विवेकानंद के दर्शन, जीवन, कार्य और उनके आदर्शों से युवाओं को प्रेरित होना चाहिए। उक्त विचारएमबीसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर प्राचार्य डॉ. हुकमाराम सुथार ने महाविद्यालय में युवा उत्साह नए भारत विषय पर आयोजित विचार गोष्टी में कही। उन्होंन कहा कि युवा नए भारत के उत्सव को जीवंत रखते हैं। स्वामीविवेकानंद राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा के महत्व को लेकर कहते थे कि युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा एक मूल साधन है।
प्रो. मुकेश पचौरी ने कहा कि शिक्षा एवं शांति के साथ स्वामी विवेकानंद ने सम्पूर्ण विश्व के युवाओं को प्रभावित और प्रेरित किया।

प्रो. गणेशकुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। वे सभी में आशा की किरण देखते थे जो कि राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.डायालाल सांखला ने कहा कि जब तक देश के युवा राष्ट्र के निर्माण में नहीं लगेंगे तब तक केवल भारत ही नहीं कोईभी देश अपनी महत्वकांक्षाओ को पूरा करने वाले विकास की आशा नहीं कर सकता।
संचालन प्रो. गायत्री तंवर ने किया प्रो. मांगीलाल जैन, प्रो. पूराराम, प्रो. सरिता लीलड, प्रो. गणपतसिंह मौजूद रहे।

बाड़मेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में बाइक रैली निकाली जो गांधी चौक स्कूल से आरम्भ होकर मुख्य बाजार से होते हुए विवेकानंद सर्किल पहुंच संपन्न हुई। एबीवीपी नगरमंत्री खिलेश शर्मा ने बताया कि जिला संयोजक भोमसिंह सुंदरा की अध्यक्षता में रैली प्रारंभ हुई। जिला संयोजक भोमसिंह सुंदरा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समूचे विश्व को भारत की सनातन संस्कृति से परिचित करवाया है।
उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है। रैली संयोजक मूलसिंह राठौड़ ने आभार जताया। जगदीश बाना, भारती माहेश्वरी, गजेंद्र सिंह गोरडिया, सीमा जांगिड, विशनसिंह साथिन, जया शर्मा पूजा,मूलसिंह गेंहू, प्रशान्त, दीपक ,सुखदेव सोनी आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो