scriptचाचरिया से कामोद मार्ग पर डाली मुरुम, रास्ता किया दुरुस्त | Chacharia to Kamod Marg | Patrika News
बड़वानी

चाचरिया से कामोद मार्ग पर डाली मुरुम, रास्ता किया दुरुस्त

जीएचवी निर्माण कंपनी ने मार्ग को किया दुरुस्त, पत्रिका की खबर के बाद जागे जिम्मेदार

बड़वानीSep 12, 2019 / 10:49 am

vishal yadav

Chacharia to Kamod Marg

Chacharia to Kamod Marg

बड़वानी/चाचरिया. जीएचवी निर्माण कंपनी ने चाचरिया से कामोद मार्ग पर मुरुम डाल मार्ग को दुरुस्त किया है। इस मार्ग पर गड्ढें ही गड्ढें उभर आए थे। इस दौरान दुर्घटनाएं अधिक हो रही थी। यहां पर कीचड़ परसने से दोपहिया और चारपहिया वाहन स्लीप हो रहे थे। पत्रिका ने 3 सितंबर को निर्माणाधीन मार्ग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद जिम्मेदार जागे और मार्ग का दुरुस्तीकरण किया। पत्रिका ने पूर्व में भी खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया था।
कंपनी द्वारा चाचरिया से कामोद मार्ग पर मुरुम डालकर मशीनों से रास्ता ठीक किया गया। इससे रामगढ़ी, खुरमाबाद, भामपुरा, कामोद, केलपानी, कीड़ेअंबा, जुलवानिया के ग्रामीणों की परेशानी कुछ हद तक कम होगी। उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर को एक बस स्लीप होकर बीच रास्ते में खड़ी हो गई थी। इसके कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। मंगलवार को भी एक बस खरगोन की ओर जाते समय खुरमपुरा गांव में फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक श्याम गुप्ता ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जीएचवी कंपनी के ठेकेदार को निर्देश देकर मार्ग को दुरुस्त करवाया। यात्री बस चालक सुरेश, परिचालक जावेद ने कहा कि कुछ राहत हुई। बारिश की वजह से बहुत अधिक फिसलन हो गई थी।

Home / Barwani / चाचरिया से कामोद मार्ग पर डाली मुरुम, रास्ता किया दुरुस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो