scriptकरोड़ों का कपास जला, लोगों को कॉलोनियों से हटाया | Fire in Manjit Cotton Private Limited | Patrika News
बड़वानी

करोड़ों का कपास जला, लोगों को कॉलोनियों से हटाया

मनजीत कॉटन प्राइवेट लिमिटेड में लगी आग, हजारों लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में हुई परेशानी

बड़वानीFeb 10, 2019 / 10:28 am

मनीष अरोड़ा

Fire in Manjit Cotton Private Limited

Fire in Manjit Cotton Private Limited

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
सेंधवा/बड़वानी. नगर के वरला रोड क्षेत्र में स्थित जिनिंग परिसर में शनिवार शाम आग लगने से हजारों क्विंटल कपास जल गया। हादसे के कुछ ही देर बाद भीषण रूप ले लिया। पूरे परिसर कपास से उठने वाले को लपटों का किमी दूर तक देखा जा सकता था। नगर की दावल बेडी मल्हार बाग सहित कई क्षेत्रों में आम लोगों को प्रशासन ने हटाने के निर्देश दिए। हजारों लोगों को सांस लेने में समस्या और आंखों में जलन की शिकायत हुई। जिले सहित आसपास के जिलों से फायर फायटर सेंधवा पहुंचे।
वरला रोड क्षेत्र में स्थित मनजीत कॉटन प्राइवेट लिमिटेड में शाम करीब 5 बजे आग लग गई। कपास के ढेर में लगी आग कुछ ही देर में विकराल रूप में बदल गई। शुरुआत में मौके पर मौजूद मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। आग लगने से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि परिसर में इतना कपास रखा था कि इससे 50 हजार से अधिक गठानें बनाई जा सकती है। फिलहाल प्रशासन सहित संचालकों ने किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की। सूचना मिलने पर नपा के तीनों फायर फायटर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण अज्ञात है।
एसडीएम ने लोगों को हटाया, जिले के फायर बुलाए
भीषण आग लगने की जानकारी मिलने के बाद सेंधवा एसडीएम बीएस कलेश जिनिंग परिसर पहुंचे। उन्होंने हादसे की गंभीरता को देखते हुए आम लोगों को आग के समीप नहीं जाने की हिदायत दी जो लोग हुए के आसपास खड़े थे उन्हें हटाया। इस दौरान उनके साथ पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। उन्होंने जिले के अन्य नगरों के फायर फायटर बुलाने के लिए निर्देश दिए। आग से 1 घंटे बाद शहर थाना टीआई और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के डेढ़ घंटे बाद अंजड़, राजपुर, खेतिया, धार, खरगोन, शिरपुर सहित अन्य क्षेत्रों के फायर फायटर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की। आग इतनी भीषण लगी हुई है कि जल्द कुछ पाना संभव नहीं है। कपास जिनिंग में वर्षों से काम कर रहे लोगों ने बताया कि जिस तरह का अग्नि कांड हुआ है। उससे आग पर पूरी तरह काबू पाने में 2 दिन से अधिक का समय लग सकता है। जिनिंग संचालक द्वारा कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं दी है।
हजारों लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन
अग्नि कांड के बाद कपास के उठने वाले धुएं से पूरे नगर में हजारों लोग परेशान हुए। हजारों लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हुई। कई क्षेत्रों में तो हालत ये हो गई कि प्रशासन को लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निर्देश देने पड़े। दावल बड़ी और रामकटोरा क्षेत्र के लोग अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। नगर के दावल बड़ी, राम कटोरा, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार सहित पीपलधार टैगोर बड़ी आदि क्षेत्रों में हजारों लोगों को परेशानी हुई। फायर फायटर द्वारा आग बुझाने के लिए कितना पानी डाला जा रहा था, उतना ही धुआं उठ रहा था। हवा नगर की ओर होने से सारा धुआं नगर में घुसा। इससे आम लोगों को परेशानी हुई।
अग्निकांड से लापरवाही मानवीय भूल या लापरवाही इसकी जांच होनी चाहिए
शनिवार शाम को मनजीत कॉटन प्राइवेट लिमिटेड परिसर में हुए अग्निकांड में भले ही करोड़ों का नुकसान हुआ, लेकिन हादसे का कारण मानवीय भूल या लापरवाही है इसकी जांच होनी चाहिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस तरह जिनिंग परिसर में कपास के ढेर लगाए गए थे। उसके सुरक्षा को लेकर साधनों की कमी देखी गई। जिनिंग परिसर में बहुत कम जगह में हजारों क्विंटल का कपास रखा गया था। आग लगने से भीषण हालात बदल गए। अग्नि कांड के कारण नगर में रहने वाले हजारों लोग भी परेशानी लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जिनिंग परिसर में आग लगने के बाद सुरक्षा और बचाव के साधनों की कमी देखी गई।

Home / Barwani / करोड़ों का कपास जला, लोगों को कॉलोनियों से हटाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो