scriptएक ही परिवार के पांच बच्चों के शव कुएं में मिले, हत्या का शक; माता-पिता भी फरार | five children body found in well in barwani | Patrika News
बड़वानी

एक ही परिवार के पांच बच्चों के शव कुएं में मिले, हत्या का शक; माता-पिता भी फरार

पुलिस इस मामले में तीनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

बड़वानीOct 10, 2018 / 11:56 am

shailendra tiwari

five children body found in well in barwani

बड़वानी. बड़वानी जिले के सेंधवा तहसील के चिखली गांव में बुधवार सुबह पांच मासूम बच्चों के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। जानकरी के अनुसार, सभी बच्चों भाई बहन हैं। 5 मासूम बच्चों के शव तैरते मिले। शव मिलने के बाद से बच्चों का मां-बाप फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ये पांचों बच्चे गांव के निवासी भातरिया के बताए जा रहे हैं। भातरिया महाराष्ट्र में काम करता है और उसकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी से चार बच्चे और दूसरी पत्नी से एक लड़का है। भातरिया की पहली पत्नी पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है। कुछ समय पहले इन तीनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले में तीनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
मृतक बच्चों के पिता दो पत्नियों सहित लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला है। ग्रामीणों ने जब शव को कुएं में देखा तो उनके माता-पिता को सूचना देने की कोशिश की लेकिन हैरत की बात यह है कि उन बच्चों के माता-पिता भी गायब हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घर की कलह के चलते बच्चों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Home / Barwani / एक ही परिवार के पांच बच्चों के शव कुएं में मिले, हत्या का शक; माता-पिता भी फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो