बड़वानी

घर में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

अवल्दा गांव का मामला, पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी, गांव वालों ने कहा नशे की हालत में महिला को पति लाया था घर

बड़वानीNov 07, 2018 / 01:31 pm

मनीष अरोड़ा

Found dead body

ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. थाना क्षेत्र के ग्राम अवल्दा में एक महिला का शव बुधवार को उसके घर में बरामद हुआ। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाया। वहीं मामला संदिग्ध होने से हत्या की आशंक जताई जा रही है। सेवंतीबाई के सिर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द ही हत्या के मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि महिला शराब पीने की आदि थी। इसी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद भी होते रहता था। आसपास के रहने वालों ने बताया कि बीती रात भी महिला को नशे की हालत में उसका पति मयाराम उसे लेकर आया था। उसके बाद क्या हुआ किसी को मालूम नहीं। सुबह महिला मृत अवस्था में मिली।
महिला की हैं चार बच्चियां
सेवंतीबाई की चार छोटी बच्चियां हैं। महिला की मौत के बाद चारों बच्चियां बिलखती रही। वहीं उसके ससुर ने बताया कि हम बहू-बेटे से अलग बसाहट में रहते हैं। सुबह जब जानकारी मिली तो यहां आए। महिला के ससुर भीमसङ्क्षग ने बताया कि अब इन बच्चियों का ध्यान कौन रखेगा। वहीं सेवंतीबाई के पिता नानला ने बताया कि पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुए थे। तब मैं अपनी बेटी को लेकर चला गया था। बाद में सभी ने बातचीत की तो बेटी ने अपने सास-ससुर के साथ ही रहने की बात की थी। उसके बाद वो यहां आ गई थी।
वर्जन…
महिला के सिर में चोट का निशान है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला के पति से पुछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
-राजेश यादव, थाना प्रभारी बड़वानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.