scriptहिस्ट्रीशीटर संजय यादव के सरेंडर करने की चर्चा, पुलिस बोली जल्द करेंगे खुलासा | History Sheeter Sanjay Yadav discusses surrender | Patrika News
बड़वानी

हिस्ट्रीशीटर संजय यादव के सरेंडर करने की चर्चा, पुलिस बोली जल्द करेंगे खुलासा

आज पुलिस अधिकारी यादव के बारे में दे सकते है महत्वपूर्ण जानकारी, 9 माह से फरार है रासुका का अपराधी, भाजपा नेता और हिस्ट्रीशीटर संजय यादव की फरारी का मामला

बड़वानीJan 18, 2020 / 10:35 am

vishal yadav

History Sheeter Sanjay Yadav discusses surrender

History Sheeter Sanjay Yadav discusses surrender

बड़वानी. पिछले 9 माह से फरार चल रहे भाजपा नेता और हिट्रीशीटर संजय यादव द्वारा शुक्रवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण को लेकर चर्चा चलती रही। जिले के आला अधिकारीयों द्वारा मामले में शनिवार को महत्वपूर्ण जानकारी देने की बात कहीं है। पुलिस के बयान सहित जिले में यादव की गिरफ्तारी या सरेंडर को लेकर चर्चा चलती रही। 31 मार्च 2019 से फरार चल रहे भाजपा नेता और हिस्ट्रीशीटर संजय यादव के मामले में जिले एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि फरार अपराधी संजय यादव के बारे में शनिवार सुबह महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि फरार अपराधी यादव को गिरफ्तार किया है या उसने सरेंडर किया है।
न्यायालय में सरेंडर की उडी अफवाह
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे संजय यादव के राजपुर न्यायालय में सरेंडर करने की चर्चा हुई। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। फिर यादव को पुलिस द्वारापकडऩे की चर्चा चलती रही। हालांकि इस मामले में जिले के आला पुलिस अधिकारियों सहित अन्य थाना प्रभारियों ने भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। शनिवार को संभावित प्रेस कॉफ्रेंस में फरार भाजपा नेता यादव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि फरार यादव ने सरेंडर किया है या पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
यादव को पकडऩे पुलिस ने चला रखा है विशेष अभियान
पुलिस अधिकारी पिछले कई महीनों से संजय यादव को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाए हुए थे। जिले के एसपी डीआर तेनीवार के निर्देश के बाद एडिशनल एसपी सुनीता रावत के नेतृत्व में राजपुर टीआई अनिल सहित अन्य अधिकारीयों की टीम भी बनाई गई थी। 28 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे जिले की एडिशनल एसपी सुनीता रावत के निर्देश पर राजपुर थाना टीआई अनिल बामनिया सहित जुलवानिया और निवाली के थाने के पुलिस अधिकारी और बल दिनेशगंज में संजय यादव के घर दबिश दी थी। पुलिस में संजय यादव के घर की तलाशी ली। यहां पर उन्हें कोई नहीं मिला। इसी दिन पुलिस टीम ने तीन बार दबिश देकर यादव के बेटे सहित अन्य युवकों को पकड़कर थाने लाया गया था, लेकिन बाद में सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। पुलिस की ये कार्रवाई इतनी गोपनीय थी की। इसके बारे में सेंधवा एसडीओपी टीएस बघेल, शहर थाना प्रभारी टीएस डावर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद फरार संजय यादव पर दबाव बढ़ गया था।
इस मामले में फरार है हिस्ट्रीशीटर संजय यादव
लोकसभा चुनाव के पहले 31 मार्च को जिले की तत्कालीन एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया की टीम ने संजय यादव के दिनेश गंज निवास पर दबिश देकर उसके घर से 13 पिस्टलए 116 जिंदा कारतूस, 17 देशी हथगोले आदि बरामद किए थे। कार्रवाई के दौरान संजय यादव फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट सहित 5/4 विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की थी। तब से ही संजय यादव फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा कई बार उसे पकडऩे का प्रयास किया था। नागलवाड़ी थाना प्रभारी मजहर खान ने बताया कि संजय यादव पर ओझर और बालसमुद चौकी पर भी धारा 25 व 27 आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज है, जिनमें यादव फरार है।

Home / Barwani / हिस्ट्रीशीटर संजय यादव के सरेंडर करने की चर्चा, पुलिस बोली जल्द करेंगे खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो