scriptदेर रात शहर पहुंची जनजागरण यात्रा, लोगों ने छत से सुना जीतू पटवारी का भाषण | Janjagaran travel to the city late at night | Patrika News

देर रात शहर पहुंची जनजागरण यात्रा, लोगों ने छत से सुना जीतू पटवारी का भाषण

locationबड़वानीPublished: Aug 08, 2018 10:27:10 am

कहा, मप्र में सरकार बनाना लक्ष्य, विधायक तय करेंगे मुख्यमंत्री, सीएम पर बोला हमला, कहा बच्चों को नहीं मिला पोषण आहार, क्या इसलिए आशीर्वाद दें

Janjagaran travel to the city late at night

Janjagaran travel to the city late at night

बड़वानी. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को जनता आशीर्वाद दे रही है, लेकिन विदाई का। सीएम जनता को यह नहीं बताते है कि बड़वानी नीति आयोग का दूसरा सबसे पिछड़ा हुआ जिला है। वे जिले के लिए कुछ करने के बजाए आशीर्वाद मांगने आ जाते है। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़वानी के कस्बे में सिकलसेल की बीमारी का जिक्र किया है। इसके लिए सरकार ने फंड का इंतजाम किया। लेकिन सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। यह बात सोमवार रात करीब 12 बजे झंडा चौक पहुंची जनजागरण यात्रा में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। देर रात पहुंची कांग्रेस की जनजागरण यात्रा के बाद भी कांग्रेसियों का जोश देखने को मिला। रात तक सभा स्थल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता जूटे रहे। लोगों ने घर की छत से जीतू पटवारी का भाषण सुना। सीएम पर जवाबी हमला करते हुए जीतु पटवारी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं, स्कूल में मास्टर नहीं। भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार कुपोषण में मप्र नंबर एक पर है। बच्चों को पोषण आहार नहीं मिला, क्या इसके लिए आशीर्वाद दें। जनआशीर्वाद यात्रा पर ढ़ाई हजार करोड़ रुपए खर्च किए। सीएम आशीर्वाद मांगने आ रहे हैै या खरीदने। उन्होंने कहा कि सरकार बनाना लक्ष्य है। विधायक मिलकर मुख्यमंत्री तय करेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर, युथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन, विधायक रमेश पटेल, नपाध्यक्ष लक्ष्मण चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेस की सरकार बनी तो करेंगे 10 दिन में कर्जा माफ
सभा के दौरान मंच पर पहुंचते ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में हुए घोटाले बताना शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा की बात करते है लेकिन 1 वर्ष में 5 हजार बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो 10 दिन में किसानों का कार्ज माफ किया जाएगा। हर घर शौचालय व गरीब को छत देंगे। बेरोजगार युवा को रोजगार मिलेगा।
भाजपा के मुद्दे उठाने पर जेल भेजने का बनाते है डर
झंडा चौक में हुई सभा में कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिध जो भाजपा के मुद्दे उठाता व पोल खोलता है उन्हें जेल भेजने का डर बताते है। बड़वानी विधायक रमेश पटेल को गलत केस में फंसाया था। लेकिन न्यायालय में दुध का दुध और पानी का पानी कर दिया। इस बार मप्र का चुना वकमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीएम शिवराज सिंह जगह-जगह बिजली बिल माफ करने का ढ़ोग रच रहे हैं। वहीं भाजपा चुनाव के पहले किसानों का कर्जा माफ करने की बात करती है, लेकिन चुनाव जितने के बाद सब भूल जाती है। कांग्रेस ने कभी घोषणा नहीं की। लेकिन किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया। भावंतार योजना में कपास को शामिल नहीं किया गया। नमामि देवी नर्मदा यात्रा निकाली गई। लेकिन आज भी नर्मदा में शराब व अवैध रेत निकाली जा रही है। सचिव संजय कपूर व विधायक रमेश पटेल ने भी संबोधित किया।
बाला बच्चन का ‘कांग्रेस मुक्त करना हैÓ वाला बयान आधा
बड़वानी. भाजपा की पोल खोलने के लिए इरादे से शुरू की गई जन जागरण यात्रा में उपनेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालाबच्चन की जुबान फिसल गई। अंजड़ के बस स्टैंड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुई सभा में उन्होंने प्रदेश और देश को कांग्रेस मुक्त करने का ही दावा कर डाला, हालांकि इस गलती को बाला बच्चन ने तुरंत ही सुधार लिया था। लेकिन इसके बाद उनकी जबान फिसलने वाला वीडियो वायरल हो गया। यहां तक कि चैनलों में सुर्खियां भी बन गया।शाम होते होते जब कांग्रेसियों को इसका पता चला तो फेसबुक पर पूरा वीडियो शेयर किया गया।
कांग्रेस के राऊ से विधायक जीतू पटवारी ने जन जागरण यात्रा शुरू की हैं। सोमवार को यह यात्रा रात करीब साढ़े पौने 12 बजे बड़वानी के झंडा चौक में पहुंची।इससे पहले यात्रा अंजड़ में रूकी थी। यहां बस स्टैंड पर हुई सभा में बाला बच्चन का जब भाषण शुरू हुआ तो कुछ देर बाद उनकी जबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि ‘कार्यक्रम का समय शाम पां बजे का था, लेकिन अभी 11 बज रही है। कार्यकर्ताओं की संख्या देखकर भाजपा को यह बताना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश और देश को कांग्रेस मुक्त बनाना है। इसके बाद जोरदार नारेबाजी भी हुई और फूलों की बरसात भी हुई। इसी दौरान बाला बच्चन ने अपनी गलती को सुधार लिया और कहा कि कांग्रेस मुक्त बनाना है ऐसा भाजपा वाले कहते हैं।
भाजपा का बताया षडयंत्र
राजपुर निवासी उपेंद्र बरफा ने शाम को बाला बच्चन के भाषण का पूरा वीडियो अपने फेसबुक आईडी पर शेयर किया।जिसमें बाला बच्चन ने अपनी बात को तुरंत ही संभाल लिया और भाजपा के नेताओं द्वारा प्रदेश और देश में कांग्रेस मुक्त की बात कहने का जिक्र किया है।कांग्रेसियों ने इसे भाजपा का षडय़ंत्र बताया है।
भाजपा गोड़से की पार्टी- कुणाल चौधरी
इधर बड़वानी के झंडा चौक में हुई सभा में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने भी भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर तीखी बयानबाजी की।उन्होंने कि अमित शाह को रंगा के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि शाह के बेटे का नया धंधा सामने आया है, 50 हजार लगाओ और तीन साल में 8 0 करोड़ कमाओ, कुणाल ने शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि ‘साधना भाभी से खेती करना सीखो, चार एकड़ में 90 लाख की फसल आती है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज के बेटे कुणाल और कार्तिक ऐसा दूध निकालते हैं जो 6 5 रुपए लीटर बिकता है। यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा को नाथूराम गोडसे की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि देश का पहला आतंकी गोडसे, संघ का काम करता था। साथ ही कहा कि 15 सालों में हमारी अक्ल ठिकाने लग गई। अब भाजपा की अक्ल ठिकाने लगाना है। कुणाल चौधरी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को रंगा और बिल्ला बताया और कहा कि यह दोनों देश के संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो