बड़वानी

लोमहर्षक हत्याकांड – पति और ससुर ने महिला पर छिड़का केरोसिन और लगा दी आग

पति और ससुर ने महिला पर छिड़का केरोसिन और लगा दी आग

बड़वानीFeb 12, 2020 / 04:47 pm

deepak deewan

Killer Husband Barwani News

पाटी. ग्राम अंजराड़ा में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की हत्या उसके पति और ससुर ने ही की । पुलिस की जांच में यह बात सामने आई। पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम अंजराड़ा में वारना बाई का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूरी पर जली हुई अवस्था में मिला । इसकी सूचना महिला के ससुर हासीराम ने ही थाने पहुंचकर पुलिस को दी। हासीराम ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी सुनाई थी हालांकि मामले की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में ही सुलझा ली है।
इस मामले में महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला के ससुर और पति ही उसके कातिल हैं। साक्ष्य छिपाने के लिए उन्होंने महिला के शव को केरोसिन डालकर जला दिया था। बता दें कि उसने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात महिला का पति सुरेश खेत में पानी देने गया था। रात में महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी। अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर नींद खुली। जब बहू की तलाश की तो वह घर में नहीं मिली। उसका शव घर से 100 मीटर दूर जली हुई अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना करने के साथ वहां से केरोसिन की केन और माचिस बरामद की थी। घटना के अगले दिन वारना बाई के पिता और भाई ने थाने पहुंचकर ससुराल वालों पर ही मारपीट करने और हत्या करने की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले महिला से मारपीट करते थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। यहां से पुलिस के शक की सुई वारना बाई के पति और ससुर की तरफ घूमी। इसके बाद आरोपी सुरेश और हासीराम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस टीम में टीआई संतोष सांवले, एसआई पिंकी सिसौदिया, एसआई आशिक खान, रेणुका राठौर, अशोक खेड़कर, प्रधान आरक्षक सूरतसिंह डोडवा, आरक्षक सुरेश पाटीदार, श्रवण पटेल, पवन प्रजापत की टीम ने कथन एवं घटना स्थल निरीक्षण किया।

Home / Barwani / लोमहर्षक हत्याकांड – पति और ससुर ने महिला पर छिड़का केरोसिन और लगा दी आग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.