पोती की निर्मम हत्या के सदमे में को नहीं झेल सकी दादी, हुई मौत
सेंधवा. एक दिन पूर्व वरला तहसील के ग्राम पंचायत मालवन में 6 वर्षीय मासूम की जघन्य हत्या के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। गुरुवार को मासूम की दादी अपनी पोती की निर्मम हत्या का सदमा नहीं झेल सकी और उसने दम तोड़ दिया। बुधवार गुरुवार रात करीब 2 बजे 65 वर्षीय दादी ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार मासूम की दादी को 2 माह पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। तब से वह चल फिर नहीं पा रही थी। गुरुवार शाम को मासूम की दादी का अंतिम संस्कार किया गया। 2 दिन में 2 मौतों के बाद परिवार का दर्द ओर बढ़ गया। ग्राम मालवन में शोक की लहर है।