scriptप्यार बांटते चलो से दिया प्यार और शांति का संदेश | Narmada Bachao Andolan barwani | Patrika News
बड़वानी

प्यार बांटते चलो से दिया प्यार और शांति का संदेश

सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित ग्राम चिखल्दा में बुधवार शाम को इंसानियत और एकता के साथ विश्व शांति का संदेश प्यार बांटते चलो कार्यक्रम से दिया गया।

बड़वानीDec 08, 2017 / 06:51 pm

सेराज खान

Narmada Bachao Andolan barwani

Narmada Bachao Andolan barwani

बड़वानी. सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित ग्राम चिखल्दा में बुधवार शाम को इंसानियत और एकता के साथ विश्व शांति का संदेश प्यार बांटते चलो कार्यक्रम से दिया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात गायक पं. अमरेंद्र धनेश्वर ने अमन, शांति और प्यार का पैगाम देते गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन नर्मदा बचाओ आंदोलन द्वारा किया गया था।
संगीत निशा के पूर्व शाम ६ बजे राजघाट पुल पर रिबन काटकर पुल से आवागमन शुरू किया गया। इसके बाद राजघाट से चिखल्दा तक सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावितों ने रैली निकाली।
चिखल्दा में रैली समापन पर नबआं नेत्री मेधा पाटकर ने कहा कि चिखल्दा में जुलाई व अगस्त 2017 में अनिश्चितकालीन अनशन किया गया है, सरकार को विस्थापितों के सामने झुकना पड़ा है। चिखल्दा में एशिया का पहला किसान का जन्म हुआ है। इस गांव के मंदिर प्राचीनकालीन बनाए गए है। 32 सालों के संघर्ष एवं निर्माण की पूरी हकीकत सामने रखी गई। नर्मदा घाटी के हम सब लोग जात-पात महजब के पार लड़ते हंै, भाई-बहन मिलकर लड़ते हैं। एकता का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम में आपका स्वागत है। ये जो माहौल है उसमें इंसानियत और एकता पर जोर देना जरुरी है।

क्यों बांटे इंसान को…
भागीरथ धनगर ने कहा कि हमारे गांव में हिंदू-मुसलमान दोनों बराबर है, एकता के साथ रहा है। साथ ही भागीरथ धनगर ने मंदिर बांट, मस्जिद बंट, क्यो बांटे इंसान को गीत की प्रस्तुति भी दी। सनोवर बी ने कहा कि हम 32 सालों से संघर्ष की बात रखी गई, हमारे आंदोलन में महिलाओं का भी भागीदारी है। वाहिद भाई ने कहा कि हमारे गांव में हिंदू मुसलमान एक साथ सभी त्योहार बनाए जाते है, हम एकता के साथ रहते हैं। कार्यक्रम में विजया चौहान राहुल यादव, मुकेश भगोरिया, मोहन पाटीदार, कमला यादव ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर नर्मदा बचाओ आंदोलन के डूब प्रभावित अधिक संख्या मैं मौजूद थे। इस कार्यक्रम को लोगों ने देररात तक सुना।

Home / Barwani / प्यार बांटते चलो से दिया प्यार और शांति का संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो