बड़वानी

घर में था पूरा परिवार, किचन में आकर बैठ गया खतरनाक सांप

अंजल के बड़दा बसाहट में सांप घर में घुसा, मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर निकाला…>

बड़वानीMay 02, 2022 / 05:08 pm

Manish Gite

,,

बड़वानी। पूरा परिवार घर में मौजूद था। बच्चे घर में ही खेल रहे थे। किचन में महिला खाना बना रही थी। अचानक इस घर में चीख-पुकार मच गई। करीब 6 फीट लंबा सांप किचन में बैठ गया था।

अंजड़ के बड़दा बसाहट में घर के अंदर सांप घुस गया। घर में परिवार के सदस्य व बच्चे मौजूद थे। इस बीच अचानक बच्चों की नजर सांप पर पड़ गई। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।

बड़दा बसाहट क्षेत्र के शारदा गांव के रहने वाले जगदीश शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। बच्चे दूसरे कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान किचन में काम करते हुए महिलाओं की अचानक नजर सांप पर पड़ी। महिलाएं व बच्चे घबराकर चिल्लाने लगे। इस सब की जानकारी लगने पर जगदीश शर्मा को स्वजनों ने सांप के बारे में बताया। सांप की लंबाई करीब पांच से छह फीट थी।

 

खरगोन जिले के मंडलेश्वर कि प्रसिद्ध थेक्यू टीम नेचर वेलफेयर सोसायटी के सदस्य दीपक मुवेल जो अंजड़ में सेवा आश्रम सदस्यों के साथ मिलकर बेजुबानों के लिए नि:शुल्क कार्य कर रहे हैं, वे सदस्यों के साथ पहुंचे और सर्प को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोडा गया। सर्पमित्र दिपक मुवेल ने बताया कि ये धामनकार प्रजाति का सर्प है। जिसका अंग्रेजी नाम रैड स्नैक है, ये सर्प अधिक जहरीला नहीं होता है, सर्प को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया है।

Home / Barwani / घर में था पूरा परिवार, किचन में आकर बैठ गया खतरनाक सांप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.