scriptपहाड़ी पर पत्थरों के नीचे कई दिन से दबा था शव, हालत ऐसी की चेहरा तक नहीं आ रहा पहचान | The dead body was buried under stones on the hill for many days, the | Patrika News
बड़वानी

पहाड़ी पर पत्थरों के नीचे कई दिन से दबा था शव, हालत ऐसी की चेहरा तक नहीं आ रहा पहचान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच, नहीं हो सकी शिनाख्त

बड़वानीMar 13, 2021 / 12:01 am

Amit Onker

murder in barwani

murder in barwani,murder in barwani,murder in barwani

अंजड़. नगर के ठीकरी रोड स्थित गायत्री मंदिर के पीछे की पहाड़ी पर शुक्रवार को पत्थरों के नीचे एक व्यक्ति का क्षतविक्षत शव मिला। शव कई दिनों पुराना होने की आशंका हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गायत्री मंदिर के पीछे वाली पहाड़ी पर कुछ दिनों से दुर्गंध आ रही थी। लोगों की शिकायत पर नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने पहाड़ी पर खोजबीन की तो एक बड़े पत्थर के नीचे एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तारा मंडलोई टीम के साथ मौके पर पहुंची। अज्ञात शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भिजवाया गया।

एएसआइ गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष होगी। उसने जींस पेंट एवं काली जैकेट पहन रखी थी। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों पुराना है। पुलिस द्वारा शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है। मामले की विवेचना की जा रही हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लाश मिलने को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीएम रूम में मृतक के पास से एक 500 का पुराना नोट एवं दो पासपोर्ट साइज की फोटो मिली हैं। बताया जाता है कि मृतक के पास एक कागज का टुकड़ा भी मिला, जिस पर महंगाई पेट्रोल के संबंध में कुछ लिखा था, लेकिन कागज फट जाने से स्पष्ट पढ़ा नहीं जा रहा हैं। जेब से मिली फोटो स्वयं मृतक की हो सकती है, ऐसा कयास लगाया जा रहा है।

Home / Barwani / पहाड़ी पर पत्थरों के नीचे कई दिन से दबा था शव, हालत ऐसी की चेहरा तक नहीं आ रहा पहचान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो