scriptमौसम का मिजाज बदला, किसानों में छाई खुशी | Changes in weather, happiness in farmers | Patrika News
बस्सी

मौसम का मिजाज बदला, किसानों में छाई खुशी

-हल्की सर्द हवा का रहा जोर -सर्दी जौ, चना, गैहूं और सरसों के लिए गुणकारी

बस्सीNov 29, 2019 / 06:00 pm

Kailash Chand Barala

मौसम का मिजाज बदला, किसानों में छाई खुशी

मौसम का मिजाज बदला, किसानों में छाई खुशी

मौसम का मिजाज बदला, किसानों में छाई खुशी
-हल्की सर्द हवा का रहा जोर
-सर्दी जौ, चना, गैहूं और सरसों के लिए गुणकारी
शाहपुरा/आंतेला.
शाहपुरा समेत समूचे ग्रामीण अंचल में गुरुवार बीती रात से मौसम का मिजाज बदला। कई जगह हल्की बारिश भी हुई। बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिन में हल्की सर्द हवा का भी जोर रहा। शुक्रवार को दिनभर धूप नहीं निकली। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह क्षेत्र में कोहरा का भी असर नजर आया। मनोहरपुर में नेशनल हाईवे पर कोहरे से यातायात प्रभावित रहा। क्षेत्र में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। यहां गठवाड़ी, चंदवाजी व मनोहरपुर क्षेत्र के कई गांवों में बीती रात को हल्की बारिश हुई। ग्रामीण अंचल में सुबह आसमां में बादल छाए रहे। सर्द हवा की वजह से जहां एक ओर मौसम में ठंडक आ गई। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए। अधिकतर इलाके में गैहूं, चना, सरसों जौ, तारामीरा की फसल है। किसानों ने बताया कि सर्दी फसल के लिए गुणकारी है। कई दिनों से किसानों को सर्दी और मावठ का इंतजार था। रात को ओस की बूंदे भी फसल के लिए अमृत के समान है।(का./नि.सं.)
———-
1 लाख 11 हजार हेक्टयेर में फसल की बुवाई
कृषि विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय के अधीन शाहपुरा, विराटनगर, पावटा, कोटपूतली और जमवारागढ़ में रबी फसल की बुवाई का 1 लाख 11 हजार हेक्टयेर का लक्ष्य था। जिसमें १ लाख ५ हजार की बुवाई हो चुकी है। हालांकि अभी क्षेत्र गेहूं की बुवाई चल रही है। सहायक निदेशक सरदारमल यादव ने बताया कि पांचों ब्लॉक क्षेत्रों में सरसों, तारामीरा, जौ, गैहंू और चना की फसल है।
———-
बच्चों को सुबह हुई परेशानी
सर्दी के कारण सुबह जल्द स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हुई। कई जगह विद्यार्थी व ग्रामीण अलाव तापते नजर आए। आंतेला क्षेत्र में सुबह विद्यार्थी गर्म कपड़ों में लिपटकर स्कूल जाते दिखे। इधर, बाजार में चाय, पकौड़ी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो