scriptअग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च | Congress workers protest against Agneepath scheme in Rajasthan | Patrika News
बस्सी

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च

-केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भी जताया विरोध

बस्सीJun 27, 2022 / 09:45 pm

Satya

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च


Congress workers protest against Agneepath schemeकेंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भी जताया विरोध
शाहपुरा। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से शाहपुरा शहर में पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता मनीष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पैदल मार्च करते तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार महेश ओला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह के तहत शाहपुरा स्थित अनाज मंडी प्रांगण में बडी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता मनीष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवा विरोधी है। युवा परिपक्व होने की उम्र में रिटायर होकर घर आ जाएंगे तो बेरोजगारी देश में अधिक संख्या में फैलेगी। 4 साल के लिए जाने वाले सैनिक देश की सुरक्षा ठीक से नहीं कर सकते।
पूर्व पालिकाध्यक्ष बद्रीप्रसाद सैनी व प्रेमदेवी जाट ने कहा केंद्र सरकार के नीतियां जनविरोधी है। इसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार बिना किसी विचार विमर्श के गलत नीतियां जनता पर थोपने का कार्य करती है। इस मौके पर पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया, सतीश धेधड, शिवराम गुर्जर, समधाराम गुर्जर, राजेंद्र पलसानिया, भीम सिंह चौहान व धूडाराम पलसानिया ने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से युवाओं का ध्यान रखते हुए इस योजना को वापस लेने की मांग की।
इस दौरान पूर्व पार्षद जवाहर लाल तिवारी, रामकरण पलसानिया, कालूराम रावत, मुकेश खुडानियॉ, धोलुराम दहिया, मूलचंद रावत, बाबूलाल शर्मा, सत्यनारायण, राजपाल गुर्जर, महेश कुमावत, सुल्तान ?बास, पंकज मिश्रा, विजेंद्र प्रजापत, धर्मपाल यादव, शिम्भू दयाल गुर्जर, नवीन अग्रवाल, भानु प्रकाश अग्रवाल, ग्यारसी लाल, ओम प्रकाश यादव, कैलाश रावत, नितेश शर्मा, विजेंद्र प्रजापत, निहाल पलसानिया, रामनिवास मीणा, रवि सैनी, इमरान मलिक, कैलाश गुर्जर, देव गुर्जर सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन कर योजना को वापस लेने की मांग की।

Home / Bassi / अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो