scriptCorona, कोरोना सीमा सील, अब ‘नो एंट्री | Corona border seal, now 'no entry | Patrika News
बस्सी

Corona, कोरोना सीमा सील, अब ‘नो एंट्री

लॉकडाउन में जिले की सीमाओं पर पुलिस सख्ती, सड़क पर अब पलायन करने वाले श्रमिक नजर नहीं आ रहे

बस्सीMar 31, 2020 / 09:43 pm

Gourishankar Jodha

Corona, कोरोना सीमा सील, अब 'नो एंट्री

Corona, कोरोना सीमा सील, अब ‘नो एंट्री

कोटपूतली। लॉकडाउन की पालना में सरकार के जो जहां है उसे वहीं रोकने के आदेशों के बाद सड़क पर अब पलायन करने वाले श्रमिक नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेश के अलावा जिलों की सीमाओं से पलायन कर रहे श्रमिकों को रोकने और उनका वही क्वारेंटाइन करने और भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्कूलों को आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया गया है। यानि कोरोना सीमा सील, परमिशन बिना ‘नो एंट्री।
आश्रय स्थल पर एक भी श्रमिक नहीं रुका
सरकार के आदेश के बाद राजमार्ग के निकट जयपुर अलवर और हरियाणा सीमा पर गोनेड़ा व पनियाला उच्च माध्यमिक विद्यालय के अलावा पावटा के उमावि व जवाहर नवोदय विद्यालय पावटा को आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया गया है, लेकिन गोनेड़ा व पनियाला में एक भी श्रमिक नहीं रुका हुआ है।
सीमाओं पर पुलिस बल तैनात
पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदली जा रही रही। पनियाला थाना प्रभारी हितेश शर्मा व दो उप निरीक्षक लगातार गश्त कर जिले की अलवर प्रदेश की गोनेड़ा सीमा पर नजर रखे हुए हंै। सीमाओं पर पुलिस बिना परमिशन के आ रहे कई वाहनों को लौटा रही है। पुलिस के अनुसार अधिकतर लोग वाहन में बीमार सवार होने की बात कहते हैं।
भोजन व अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी
कोटपूतली के उप अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि अभी तक किसी भी श्रमिक के सीमाओं की चैक पोस्ट पर आने की जानकारी नहीं है। यदि दूसरे जिलों से श्रमिक आते हैं तो उनको आश्रय स्थल में रोककर जांच करवा कर इन्हें क्वॉरेंटाइन पर रखा जाएगा प्रशासन की ओर से इनको भोजन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

Home / Bassi / Corona, कोरोना सीमा सील, अब ‘नो एंट्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो