scriptLock Down: मनोहरपुर टोल प्लाजा पर टोल कलक्शन बंद, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी चालू | corona virus effect | Patrika News
बस्सी

Lock Down: मनोहरपुर टोल प्लाजा पर टोल कलक्शन बंद, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी चालू

नेशनल हाईवे पर छायी वीरानी
टोल प्लाजा परिसर में हर रोज कर रहे सेनेटाइजेशन

बस्सीMar 26, 2020 / 10:24 pm

Satya

Lock Down: मनोहरपुर टोल प्लाजा पर टोल कलक्शन बंद, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी चालू

Lock Down: मनोहरपुर टोल प्लाजा पर टोल कलक्शन बंद, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी चालू


शाहपुरा। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से 21 दिन के लॉक डाउन घोषित करने के बाद धीरे-धीरे आपातकालीन सेवाओं को छोडक़र अन्य सभी सेवाएं बंद की जा रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया। अब यहां मात्र आपातकालीन सेवाएं ही सुचारू रहेगी। कर्मचारियों को भी कम कर दिया गया है। टोल मैनेजर इमरान खान ने बताया कि गुरुवार से टोल प्लाजा पर टोल कलक्शन बंद कर दिया गया है।
अब यहां एम्बुलेंस, पेट्रोलिंग, सिक्योरिटी सहित अतिआवश्यक सेवाएं ही सुचारू रहेगी। उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन घोषित होने के बाद जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद सी हो चुकी है। अब मात्र खाद्य पदार्थों और आवश्यक सामग्री के परिवहन में लगे वाहनों की ही आवाजाही हो रही है। अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।
साथ ही टोल इमरजेंसी सेवाओं में लगे कर्मचारियों की संक्रमण से सुरक्षा के लिए टोल एवं बूथों पर हर रोज सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी मुकेश यादव व इंचार्ज मुकेश जाट ने बताया कि टोल प्लाजा परिसर व बूथों में हाइपोक्लोराइड का छिडक़ाव कर सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। साथ ही यहां कार्यरत कर्मचारियों को मास्क व सेनेटाइजर भी उपलब्ध करवाए गए है।

लॉक डाउन से नेशनल हाईवे पर पसरा सन्नाटा


कोरोना महामारी से निपटने को लेकर देश में लॉक डाउन की घेाषणा के बाद से प्रदेश के सबसे व्यस्ततम जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हाईवे पर पूरी तरह से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। जिससे दूर दूर तक वाहन नहीं दिखने से सडक़ वीरान नजर आती है। ट्रकों के पहिए पूरी तरह से थम गए हैं।
अब केवल अतिआवश्यक वाहनों का ही आवागमन हो रहा है। वाहनों का आवागमन बंद होने से टोल भी सूने पड़े हैं।

Home / Bassi / Lock Down: मनोहरपुर टोल प्लाजा पर टोल कलक्शन बंद, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी चालू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो