लॉकडाउन में पसदीदा हस्तियों से संवाद लॉकडाउन के दौरान मानवादित्य खुद को व्यस्त रखने के लिए जानी-मानी हस्तियों से संवाद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वे अपनी परिचर्चा के लाइव एपिसोड कॉलोबनेशन के नाम से जारी कर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेटर सुरेश रैना से उनके प्रशिक्षण, परिवार, संघर्ष और उनके साथी क्रिकेटरों से दोस्ती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रैना ने मानवादित्य से अपनी पसंद और नापसंद पर खुलकर विचार साझा किए। मानवादित्य के इस इंटरव्यू को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
संगीत सुनना पसंद करते हैं रैना रैना ने मानवादित्य के साथ बातचीत में वर्कआउट से जुड़े अनुभव भी शेयर किए। रैना ने मानवादित्य को बताया कि वर्कआउट के दौरान खुद को उत्साहित रखने के लिए संगीत सुनना पंसद है। रैना बॉलीवुड सिंगर्स में किशोर कुमार और बप्पी दा तथा मानवादित्य ट्रांस बीट पर शिव तांडव स्त्रोत सुनना पसंद करते हैं। वे शिवजी के भजन सुनते हुए वर्कआउट करते हैं।
विनम्रता से हासिल किया मुकाम टीम इंडिया में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे महेंद्र सिंह धोनी(माही) को लेकर मानवादित्य ने रैना से पूछा कि वे कैसे सक्सेफुल क्रिकेटर बने..?। जवाब में रैना ने कहा कि माही में जबरदस्त आत्मविश्वास है। विजन को लेकर स्पष्ट हैं। जीवन में विनम्र रहकर सफल होना माही बखूबी जानते हैं। माही कप्तान और खिलाड़ीी के अनुसार नहीं टीम के खिलाडिय़ों को दोस्ताना रवैया रखते रहे हैं। बाइक और गाडिय़ों की पसंद के सवाल पर रैना ने बताया कि उन्हें बाइक से प्यार है। उनके पास कई तरह की बाइक है। जिनकी खुद देखभाल करते हैं।