scriptइलाके के बांधों में यमुना का पानी लाने के लिए बजा संघर्ष का बिगुल | Demand to bring water of Yamuna river in Jaipur rural | Patrika News
बस्सी

इलाके के बांधों में यमुना का पानी लाने के लिए बजा संघर्ष का बिगुल

शाहपुरा में यमुना जल संवर्धन समिति का गठन

बस्सीJul 11, 2021 / 09:10 pm

Satya

इलाके के बांधों में यमुना का पानी लाने के लिए बजा संघर्ष का बिगुल

इलाके के बांधों में यमुना का पानी लाने के लिए बजा संघर्ष का बिगुल


-परमानन्द पलसानिया बने संषर्घ समिति संयोजक

-शाहपुरा के नीमकाथाना रोड पर हुआ कार्यक्रम

शाहपुरा। यमुना नदी के पानी से इलाके के बांधों को जोड़ दिया जाए तो जयपुर ग्रामीण सहित आसपास के जिले खुशहाल हो सकते हैं। इलाके को नदियों से जोडऩे की मांग को लेकर अब क्षेत्र के किसानों ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। इस मामले में संषर्घ करने को लेकर शाहपुरा में रविवार को यमुना जल संवर्धन समिति का गठन किया गया। साथ ही शहर के नीमकाथाना रोड पर संघर्ष समिति के कार्यालय का उदघाटन भी किया गया। महंत सुदामादास महाराज ने विधिवत रूप से फीता काटकर समिति के कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान समिति के संयोजक पद पर पूर्व चेयरमैन परमानंद पलसानिया को मनोनीत किया गया।
युवा किसान महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि शाहपुरा क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे चला जाने से पानी की समस्या गहराई हुई है। खेती के लिए तो दूर पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में पानी की समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में स्थित बांधों को नदियों से जोडक़र भरना चाहिए। ताकि पानी की समस्या दूर हो सके।
किसान नेता फूलचंद बड़बड़वाल ने कहा कि बारिश के दिनों में देश के कई हिस्सों में नदियां उफान पर होती है तथा बाढ़ का रूप ले लेती है। बाढ़ आने पर नदियों का पानी बेकार बह जाने के साथ जान-माल की भी हानि होती है। ऐसे में नदियों को आपस मे जोड़ देना ही एकमात्र उपाय है।
नदियों का पानी बांधों में लाने के लिए करेंगे संघर्ष
मनोहरपुर के पूर्व सरपंच खेमचंद यादव ने कहा कि क्षेत्र में यमुना नदी का पानी लाने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया है। सरकार नदियों को जोडऩे का वादा तो करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता। संघर्ष समिति के माध्यम से यमुना का पानी क्षेत्र के बांधों तक लाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर गोपीराम ढबास, धीरसिंह पलसानिया, रोहित गढवाल, धोलूराम पलसानिया, अंकित यादव, धर्मेंद्र दादरवाल, सुनील दादरवाल, महेश दादरवाल, आफताब खान समेत कई लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो