बस्सी

यहां दूर की रामा-श्यामा संग मनी दीपावली

कोरोना काल में क्षेत्रवासियों ने कुछ इस तरह मनाई दीपावली, मोबाइल पर मैसेज कर दी एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं

बस्सीNov 16, 2020 / 11:55 pm

Gourishankar Jodha

यहां दूर की रामा-श्यामा संग मनी दीपावली

पावटा। कोरोना काल की मार झेल रहे क्षेत्रवासियों ने सभी गमों को दर किनार कर दूर की रामा-श्यामा के साथ दीपावली पर्व परम्परागत ढंग से मनाया।
शुभकामएं भी इस बार अधिकांशत: मोबाइल पर मैसेज और बात कर ही दी गई। 11 नवंबर से इस पर्व के लिए खरीददारी करने के लिए घरों से बाहर क्षेत्रवासियों के निकलने से बाजारों में रौनक का आलम बना, जो भैय्या दूज तक रहा।
प्रतिबंध के कारण रात्रि सुनी
पावटा प्रागपुरा दांतिल भांकरी मण्डा राजनौता बडऩगर सहित कई ग्राम के बाजारों में ग्राहकों की अच्छी चहल पहल रही। कोरोना काल से मन्दी की मार झेल रहे व्यापारियों के मन में दीपावली पर्व पर रौनक रहने का विश्वास था, जिसके कारण दुकानदारों ने दुकानों में अच्छी तादाद में माल लाकर भरा था। इधर आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाने के कारण रात्रि में सुने पन की झलक रही।
अन्नकूट पर्व भी कोरोना एडवाइजरी के अनुसार मना…
कोरोना के कारण हर पर्व की आभा कम हो गई, जिसकी चपेट में अन्नकूट पर्व भी रहा। नए अनाज बाजरे के साथ कढ़ी, मूली, पालक की सब्जी मालपुए, खीर मुंग सहित छप्पन भोग ठाकुरजी को अर्पित कर प्रसाद वितरित करने व पंगत की परम्परा है। इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं हो, इसके लिए पगंत नहीं देकर प्रसाद वितरण पर जोर दिया।
यहां मना अन्नकूट पर्व
टोरडा ग्राम की बाबा भरतदास महाराज की बगीची में महंत मंगलदास महाराज, शुकल्लाबास ग्राम में ठाकुरजी के मंदिर में महंत बिहारीदास महाराज बडनगर ग्राम के बाबा ज्ञानदास मंदिर में महंत ज्ञानदास महाराज के सान्निध्य में टसकोला में श्री जीणमाता शक्ति पीठ पर दोपहर 12 बजे भोग अर्पित करने के बाद प्रसादी वितरण शुरू किया गया। दांतिल ग्राम के मनसा माता आश्रम में महंत अरूणपुरी महाराज प्रागपुरा के नृसिंह मंदिर में मणीरामदास महाराज व गूजेडा मंदिर में किरोडोद ग्राम में बाबा रसिकदास, कारोली ग्राम के श्री बजरंगदास महाराज मंदिर में महंत सुशीलराम खाकी व ब्रह्मजोड़ी मंदिर में महंत हरिदास के सान्निध्य व पावटा कस्बे के सभी मंदिरों सहित खेलना ग्राम के श्री टीलाद्वाराचार्य मंदिर में अन्न कूट पर्व मनाया गया। सोमवार को मना गई भैय्या दूज के साथ 5 दिवसीय दीपोत्सव पर्व का समापन हुआ।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.