scriptjaipur rural : धनतेरस पर बरसेगा धन, ग्राहकों से आबाद बाजार | jaipur rural: money will rain on Dhanteras, market populated by custom | Patrika News
बस्सी

jaipur rural : धनतेरस पर बरसेगा धन, ग्राहकों से आबाद बाजार

दीपोत्सव की दिखी रौनक

बस्सीOct 24, 2019 / 07:09 pm

Satya

jaipur rural : धनतेरस पर बरसेगा धन, ग्राहकों से आबाद बाजार

jaipur rural : धनतेरस पर बरसेगा धन, ग्राहकों से आबाद बाजार

शाहपुरा।


दीपोत्सव के त्योहार दीपावली की चहुंओर रौनक नजर आ रही है। नई चमक-दमक के साथ बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। बाजार में सजी-धजी दुकानों पर नया सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। कस्बा सहित ग्रामीण अंचल से खरीददारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं।

शुक्रवार को धनतरेस मनाई जाएगी। बाजार में ग्राहक कपड़े, बर्तन से लेकर घरेलू जरूरत के सामान खरीद रहे है। धनतेरस पर सोने-चांदी के बर्तन और अन्य सामानों की खरीदारी होगी। दुकानदारों को भी धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। धनतेरस को लेकर बर्तन, ज्वैलर्स, कपड़ा, मिठाई, फूल मालाओं और दुपहिया वाहन विक्रेताओं में खासा उत्साह है।
बर्तन व्यवसायों ने बताया कि धनतेरस पर लोग तांबा व स्टील के बर्तन ज्यादा खरीदते हैं। इसमें थाली, कटोरी, ग्लास व चम्मच सहित पांच बर्तनों के सेट ज्यादा खरीदते हैं। व्यापारियों ने बर्तन की दुकानों पर नई डिजाइन के स्टील और पीतल के बर्तन लाए है।

इधर, सराफा, इलेक्ट्रानिक, कपड़े, रेडिमेट सजावटी सहित अन्य सामानों की दुकानें भी सज गई है। बाजार ग्राहकों से गुलजार होता नजर आ रहा है। लोगों ने धनतेरस को लेकर वाहनों की बुकिंग भी करा रखी है। धनतेरस और दीपावली पर इलेक्ट्रोनिक सामान की भी मांग अधिक रहेगी।
दीपोत्सव पर शाहपुरा में बाजार रोशन, सजावट की


शाहपुरा। रोशनी के त्योहार दीपावली पर शाहपुरा कस्बे के बाजार लाइटों व रंगबिरंगी चमकीली बांदरवाल से रोशन नजर आएंगे। कस्बे के बाजारों में पिछली बार की तरह से इस बार भी नगरपालिका की ओर से सजावट की जा रही है।
नगरपालिका चेयरमैन रजनी पारीक ने बताया कि कस्बे के प्रमुख बाजारों व नगरपालिका के सामने सजावट की जा रही है। जिसमें मनोहरपुर दरवाजे से लेकर अमरसर दरवाजा और मोतीमहल दरवाजे से दिल्ली दरवाजे तक सजावट जारी है। चारों दरवाजों के अन्दर आने वाले गोल मार्केट, मुख्य बाजार, जल्द ही रोशन नजर आएंगे।

सजावट के बाद बाजार रोशन होने से ग्राहक भी रात तक खरीदारी कर सकेंगे।

इसके अलावा नगरपालिका के सामने भी विशेष सजावट होगी। समाजसेवी महेश पारीक ने बताया कि कस्बे में करीब 11 वर्ष पहले सजावट हुआ करती थी। इसके बाद अब चार साल से सजावट शुरू की गई है।
सजावट के साथ ही दीपावली के दिन मुख्य दरवाजों के बाहर रंगोली भी सजाई जाएगी। जो आकर्षण का केन्द्र रहेगी। व्यापारियों ने बताया कि सजावट से बाजारों में अलग ही रौनक नजर आएगी।

Home / Bassi / jaipur rural : धनतेरस पर बरसेगा धन, ग्राहकों से आबाद बाजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो