बस्सी

monkey attack – शोर मचाने पर भागे बंदर

आंतेला गांव के वार्ड-1 स्थित जांगिड़ मोहल्ले में 20 वर्षीय युवती मीरा पर हमला कर जख्मी कर दिया।

बस्सीDec 28, 2020 / 11:43 pm

Gourishankar Jodha

monkey attack – शोर मचाने पर भागे बंदर

आंतेला । क्षेत्र के आंतेला सहित आसपास के गांवों में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बंदरों ने सोमवार दोपहर को आंतेला गांव के वार्ड-1 स्थित जांगिड़ मोहल्ले में 20 वर्षीय युवती मीरा पर हमला कर जख्मी कर दिया।
परिजन उसे उपचार के लिए सरकारीअस्पताल लेकर गए। आंतेला गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार नागर ने बताया कि मीरा अपने घर की छत पर गई थी। उसने बंदरों से बचने का प्रयास भी किया लेकिन इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया।
परिजनों ने बंदरों को भगाया

शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बंदरों को भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि आंतेला व आसपास क्षेत्र में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बंदरों के डर से लोगों का छतों पर जाना भी मुश्किल है। बंदर अब तक कई लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने भी बंदरों को पकडवाने की पंचायत प्रशासन से मांग की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.