scriptराजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए पौधे | Plantation program organized | Patrika News
बस्सी

राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए पौधे

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

बस्सीAug 11, 2020 / 09:00 pm

Satya

राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए पौधे

राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए पौधे



शाहपुरा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत शाहपुरा कस्बे के वार्ड संख्या 12 स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगरपालिका पार्षद शारदा राजेश मंडोवरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में शाहपुरा युवा विकास मंच के कार्यकर्ता व कस्बे के गणमान्य लोगों ने विभिन्न किस्मों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
पार्षद मंडोवरा ने कनेर का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे जरूरी है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शरीफ कुरैशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद रमेश महंत, शाहपुरा युवा विकास मंच के अध्यक्ष राजेश मंडोवरा, समाजसेवी प्रहलाद सहाय जोशी ने पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान की सराहना करते हुए लोगों को पौधारोपण कर उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर व वार्ड में अन्य जगह विभिन्न किस्मों के 11 पौधे लगाए गए।
कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान प्रिया सौकरिया, सौरव मंडोवरा, अमित मिश्रा, चंदन मंडोवरा व बोदी लाल सैनी सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।


गोविन्दपुरा बासड़ी में बरगद का पौधा लगाया
क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरा बासड़ी में स्वराज फाउंडेशन इकाई के तत्वावधान में बरगद का पौधा लगाया गया। इस दौरान स्वराज फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष संदीप मीणा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए जरूरी है। वर्तमान समय में मानव जीवन को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना अति आवश्यक है। साथ पेड़ों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
इस मौके पर स्वराज फाउंडेशन की इकाई अध्यक्ष लोकेश कुमार मीणा, सांवरमल, राजेश जाट, शंकर लाल मीणा, प्रकाश, अशोक सेठ, शेखर, देवेंद्र, सुभाष मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। साथ ही अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहा।

Home / Bassi / राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए पौधे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो