scriptदुष्कर्म की घटनाओं पर सियासत जारी, दीया कुमारी और रामलाल ने बोला जुबानी हमला, महिला मोर्चा का हल्ला बोल | Rape Cases Rise In Rajasthan Politics Mahila Morcha Diya kumari News | Patrika News

दुष्कर्म की घटनाओं पर सियासत जारी, दीया कुमारी और रामलाल ने बोला जुबानी हमला, महिला मोर्चा का हल्ला बोल

locationबस्सीPublished: Jan 25, 2022 03:43:09 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

अलवर में मूक-बधिर बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सियासत जारी है। भाजपा लगातार सरकार की घेराबंदी कर रही है।

दुष्कर्म की घटनाओं पर सियासत जारी, दीया कुमारी और रामलाल ने बोला जुबानी हमला, महिला मोर्चा का हल्ला बोल

दुष्कर्म की घटनाओं पर सियासत जारी, दीया कुमारी और रामलाल ने बोला जुबानी हमला, महिला मोर्चा का हल्ला बोल

अलवर में मूक-बधिर बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सियासत जारी है। भाजपा लगातार सरकार की घेराबंदी कर रही है। जहां सांसद दीया कुमारी और रामलाल शर्मा ने सरकार पर जुबानी हमला बोला, वहीं महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर हल्ला बोला।
भाजपा जयपुर शहर महिला मोर्चा की ओर से अमर जवान ज्योति पर धरना प्रदर्शन किया गया। हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लिए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शहर अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार सोई हुई है और महिलाएं व बच्चियां डरी-सहमी सी हैं। इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारी दीपा नाथावत, बादाम बैरवा समेत कई महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन प्रकट किया।
राज्य महिला आयोग का गठन तक नहीं-दीया

भाजपा की प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी ने बढ़ते दुष्कर्म के मामलों पर गुस्सा जताया और कहा कि शर्म की बात है कि राजस्थान में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और 3 साल कांग्रेस सरकार को होने के बाद भी राज्य महिला आयोग तक का गठन नहीं हुआ है। राज्य सरकार को महिलाओं की चिंता है ही नहीं। प्रदेश की महिलाओं को राज्य सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
इस सरकार से उम्मीद रखना गलत-रामलाल

मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में एक के बाद एक दिन दरिंदगी की घटनाएं घटित हो रही है। अब जनता को भी लगने लगा है कि इस सरकार से उम्मीद रखना गलती है। सरकार इन सारी घटनाओं के ऊपर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। अभी तो अलवर की आग शांत भी नहीं हुई और भीलवाड़ा के अंदर जिस तरीके से एक मूक-बधिर युवती के साथ जो दरिंदगी की गई और इस तरीके की दरिंदगी मेरे ख्याल से राजस्थान के इतिहास के पन्नों के अंदर कभी भी देखने को नहीं मिली कि एक के बाद एक घटना इस प्रकार की हो। राज्य सरकार समय रहते हुए अगर नहीं चेती तो आने वाले समय के अंदर इन घटनाओं का ओर भी विकराल रूप आपको प्रदेश के अंदर देखने को मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो