scriptRoad accident : बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे दिल्ली से, शाहपुरा में हुई मौत | Road accident | Patrika News

Road accident : बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे दिल्ली से, शाहपुरा में हुई मौत

locationबस्सीPublished: Feb 24, 2020 07:57:29 pm

Submitted by:

Satya

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Road accident : बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे दिल्ली से, शाहपुरा में हुई मौत

Road accident : बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे दिल्ली से, शाहपुरा में हुई मौत


शाहपुरा। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर शाहपुरा कस्बे में दिल्ली तिराहा के पास सडक़ हादसे में बीती रात दिल्ली निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक स्कूटी से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए दिल्ली से निकले थे। यहां शाहपुरा कस्बे में दिल्ली तिराहा के पास पहुंचने पर किसी वाहन ने स्कूटी के टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
दोनों को घायल स्थिति में पुलिस ने शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया।
जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान रात को दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किए।
उपनिरीक्षक प्यारेलाल ने बताया कि दिल्ली निवासी राजेन्द्र प्रसाद खटीक व विशाल उर्फ जीतू खटीक स्कूटी से दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। घर पर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जाने की कहकर आए थे। शाहपुरा में पहुंचने पर दिल्ली तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी के टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां से रैफर किया गया। रात को उपचार के दौरान जयपुर एसएमएस अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया।


दिल्ली में लगाते थे ठेला
पुलिस ने परिजनों के अनुसार बताया कि दोनों युवक दिल्ली में ठेला लगाकर मजदूरी करते थे। दोनों ही युवक दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी के जाने की कहकर स्कूटी से निकले थे। हादसे की सूचना पर शाहपुरा पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
वाहन की टक्कर से एक युवक घायल

शाहपुरा पुलिस थाना इलाके में अलवर तिराहा पर वाहन की टक्कर से एक जना गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया। हालांकि घायल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई।
सहायक उपनिरीक्षक जगदीश सैन ने बताया कि सोमवार शाम को अलवर तिराहा पर वाहन की टक्कर से एक जने के घायल होने की सूचना मिली थी। उसे शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल है। देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो