scriptसड़कों पर नहीं दौड़ी रोडवेज, निजी बस ऑपरेटर कूट रहे चांदी, यात्री बे-बस | Roadways not running on roads, private bus operators cemented silver, | Patrika News
बस्सी

सड़कों पर नहीं दौड़ी रोडवेज, निजी बस ऑपरेटर कूट रहे चांदी, यात्री बे-बस

राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एटक शाखा पदाधिकारियों और अन्य रोडवेज कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इससे आगार की बसों के पहिए थमे रहे। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में जहां रोडवेज व सरकार को कई करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो गया है। वहीं इस हड़ताल ने निजी बस ऑपरेटरों और अन्य सवारी वाहन संचालकों की चांदी कर दी है। निजी बस संचालक यात्रा करने वालों से मनमाना किराया वसूल रहे हंै।

बस्सीSep 18, 2018 / 08:40 pm

Kailash Chand Barala

sp

सड़कों पर नहीं दौड़ी रोडवेज, निजी बस ऑपरेटर कूट रहे चांदी, यात्री बे-बस

सड़कों पर नहीं दौड़ी रोडवेज, निजी बस ऑपरेटर कूट रहे चांदी, यात्री बे-बस
-रोडवेज कार्मिकों की हड़ताल जारी, निजी वाहनों के बल्ले-बल्ले
-सवारियों से वसूला जा रहा अधिक किराया
शाहपुरा।
राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एटक शाखा पदाधिकारियों और अन्य रोडवेज कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इससे आगार की बसों के पहिए थमे रहे। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में जहां रोडवेज व सरकार को कई करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो गया है। वहीं इस हड़ताल ने निजी बस ऑपरेटरों और अन्य सवारी वाहन संचालकों की चांदी कर दी है। निजी बस संचालक यात्रा करने वालों से मनमाना किराया वसूल रहे हंै। हड़ताल से शाहपुरा आगार में 47 शिड्यूलों पर बसों के पहिए थमे हुए है। हड़ताल के कारण जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर शाहपुरा, कोटपूतली समेत प्रदेश के विभिन्न आगारों की बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को बेहद परेशानी से गुजरना पड़ा। ग्रामीण अंचल में भी बस स्टैण्डों पर भी निजी वाहनों के इंतजार में इधर, उधर भटकते रहे। कस्बे के जयपुर तिराहा, चंदवाजी, मनोहरपुर, पावटा, कोटपूतली, अचरोल समेत ग्रामीण अंचल के बस स्टैण्ड पर रोजमार्रा के कार्य के लिए आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी इंतजार के बाद निजी वाहन मिल पाए। शाहपुरा आगार में हड़ताल कर्मियों की सभा में एटक की शाहपुरा शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, सचिव रामनारायण यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की रोडवेज विरोधी निती बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने संबोधित करते हुए ***** जाम एवं यात्रियों की परेशानी के संबंध में सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान एटक, बीजेएमए यूनियनों के सदस्यों व अन्य कर्मचारियों ने आगार परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।(का.सं.)
——-
मांगे नहीं मानी जाने तक ***** जाम का ऐलान
इधर, हड़ताल कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक सरकार की ओर से मांगे नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल व ***** जाम जारी रहेगा। हड़ताल के कारण हरिद्वार जाने वाले यात्री परेशान दिखे। आगार से शाहपुरा वाया चौमूं एवं जोबनेर से प्रतिदिन एक बस का हरिद्वार के लिए संचालन किया जाता है। हड़ताल के कारण यह बस भी बंद है। हरिद्वार में जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
————
2 से 3 गुना तक बढ़ा दिया किराया
रोडवेज के तीन दिन से ***** जाम से सबसे अधिक फायदा निजी सवारी वाहन संचालकों के हुआ है। ये निर्धारित किराए की बजाए तीन से 2 से3 गुना तक किराया वसूल रहे है। इससे यात्रियों की जेब पर आर्थिक भार पड़ रहा है। जयपुर तिराहा पर दिल्ली से आए यात्रियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए बताया कि परिवहन व्यवस्था की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जबकि यात्री बेहद परेशान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो