बस्सी

cold wind – शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी

सूर्यदेव की लुकाछीपी और सर्द हवाओं का असर, लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही

बस्सीDec 15, 2020 / 11:59 pm

Gourishankar Jodha

cold wind – शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी

आंतेला। कस्बे सहित क्षेत्र के आसपास के गांवों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
इस दौरान सूर्यदेव की लुकाछीपी और सर्द हवाओं के कारण लोगों को धूजणी छूटती रही। वहीं जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कोहरे का असर देखने को मिला। वाहनों की रफ्तार धीमी रही तथा चालकों को दिन में वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी।
छाया सीजन का पहला कोहरा, बढ़ी सर्दी
पावटा। क्षेत्र में सोमवार को सीजन का पहला कोहरा छाने के साथ सर्दी के तेवर सख्त हो गए। शुक्रवार को हुई हल्की बूदाबांदी के बाद से हवाओं के रुख में ठण्डक आने लगी थी। सोमवार को कोहरा छाने से सर्दी बढ़ गई जिससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ। सुबह ८ बजे तक क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। इससे राजमार्ग पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। सर्दी के कारण लेागों ने अलाव का सहारा लिया। सहायक कृषि निदेशक डॉ रामजी लाल यादव ने बताया कि सर्दी से सरसों, गेहूं की फसलों को लाभ होगा।
कोहरे के चलते धीमी गति से निकले वाहन
मनोहरपुर। मनोहरपुर टोल प्लाजा सोमवार सुबह करीब 8.45 बजे तक कोहरे के आगोश में सिमटा हुआ नजर आया। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से रफ्तार धीमी रही। वहीं करीब 100 मीटर दूरी से भी टोल प्लाजा का दृश्य नजर नहीं आया।

Home / Bassi / cold wind – शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.