scriptशिव महापुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु….. सजाई जीवंत झांकी | Shiva MahaPuraan narrated story listening to the devotees ..... decora | Patrika News
बस्सी

शिव महापुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु….. सजाई जीवंत झांकी

सजाई जीवंत झांकी

बस्सीOct 13, 2018 / 09:12 pm

Kailash Chand Barala

sp

शिव महापुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु….. सजाई जीवंत झांकी

शिव महापुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु….. सजाई जीवंत झांकी
शाहपुरा। कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने गणेश गार्डन में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को बड़ी सं या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर कथा सुनी। इस अवसर पर कथावाचक पंडित संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जो भी व्यक्ति ध्यानमग्न होकर शिव महापुराण कथा सुनता है, उसके जीवन में कभी भी कष्ट नहीं आते हैं। उसके परिवार में हमेशा खुशियां बिखरी रहती है। कार्यक्रम में श्री कृष्ण व सुदामा के मिलन के प्रसंग के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कस्बा निवासी विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मु य यजमान पूर्व सरपंच लल्लू राम अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इससे पहले कस्बे के गणमान्य लोगों ने कथावाचक का स मान किया गया।

सजाई जीवंत झांकी

कार्यक्रम में मां दुर्गा की जीवंत झांकी भी सजाई गई। छोटी बालिका इशिका गोयल ने मां दुर्गा का स्वरूप धारण किया। कथा के बाद श्रद्धालुओं ने शिव महापुराण कथा की आरती उतारी। इस अवसर पर श्याम सुंदर राज जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष लल्लूराम अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, राम सिंह पलसानियां, शिवदयाल सोनी, गिरधारी लाल गोयल, मनोज कुमार अग्रवाल, बजरंग लाल, अमर चंद चूड़ला, अनीता गोयल, पार्वती बंसल, ललित दीवान, मीनू गोयल, दुर्गा प्रसाद शर्मा व देवेंद्र मित्तल, देवेन्द्र शर्मा समेत बड़ी सं या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्रकटेश्वरी माता के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिदारा ऊबी कोठी स्थित प्रकटेश्वरी दुर्गा माता के मंदिर में नवरात्र के दौरान बडी सं या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यहां पाटोत्सव कार्यक्रम में माता के दर्शनों के लिए मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुखी जीवन की कामना की। पुजारी धर्मदास के सानिध्य में मंदिर में मां दुर्गा का दरबार सजाया गया।

भजन संध्या में माता की महिमा का गुणगान


शाम को आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी वितरित की। श्रद्धालु मुकेश पारीक व मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष मुरलीधर यादव ने बताया कि दोपहर बाद भोग लगाकर देर रात तक श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी वितरित की।
रात को जागरण कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में आसपास समेत दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कई लोगों ने भंडारे की व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Home / Bassi / शिव महापुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु….. सजाई जीवंत झांकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो