इस पर एसीपी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात की, जिसके लगभग एक घंटे बाद एक्सईएन मौके पर पहुंचीं, जिसे देखकर एक बार फिर महिलाओं ने नारे लगाए। महिलाओं की मांग पर एक्सईएन ने श्रीनाथ विहार के साथ ही मंगल विहार, आनंद विहार, जय विहार, चिकित्सा सागर, भरत विहार तथा गायत्री ग्रीन सिटी मौका मुआयना किया और मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।