scriptआॅस्कर में दिखेगा ‘देसी गर्ल’ प्रियंका का जलवा, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर दी जानकारी | Priyanka chopra to appear in oscar | Patrika News
मनोरंजन

आॅस्कर में दिखेगा ‘देसी गर्ल’ प्रियंका का जलवा, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर दी जानकारी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 89वें आॅस्कर अवाॅर्ड समारोह में शामिल होने की घोषणा की है।

बस्तरFeb 26, 2017 / 11:57 am

Abhishek Pareek

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 89वें आॅस्कर अवाॅर्ड समारोह में शामिल होने की घोषणा की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर मशहूर गायक मिक जैगर के साथ ली गर्इ एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की है। 
प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा है, ‘योजना में बदलाव, हम आ गए आॅस्कर … मिक जैगर, ला ला लैंड।’

Change of plans ! Oscars here we come.. @mickjagger LA LA land…

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा इससे पहले 88 वें आॅस्कर समारोह में बतौर प्रस्तुतकर्ता शामिल हुर्इं थीं। पिछले साल प्रियंका ने लीव श्राइबर के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन का पुरस्कार प्रदान किया था। इस दौरान वे लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद के डिजाइन किए सफेद रंग के गाउन में नजर आर्इ थी। प्रियंका की ये ड्रेस गूगल पर आॅस्कर में 7वीं सबसे ज्यादा सर्च करने वाली ड्रेस बनी थी। 

हम आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही हाॅलीवुड फिल्म ‘बेवाॅच’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वे डवेन जाॅनसन आैर जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगी। 

Home / Entertainment / आॅस्कर में दिखेगा ‘देसी गर्ल’ प्रियंका का जलवा, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो