scriptबीजेपी विधायक ने सपा नेता पर बोला हमला, कहा चंगेरवां ब्लॉक का नाम बदलकर ये रखा जाय | BJP MLA demanded change to name of Changera block | Patrika News
बस्ती

बीजेपी विधायक ने सपा नेता पर बोला हमला, कहा चंगेरवां ब्लॉक का नाम बदलकर ये रखा जाय

बीजेपी विधायक ने सपा के पूर्व मंत्री राजकिशोर पर जमकर हमला बोला है

बस्तीFeb 03, 2019 / 01:57 pm

sarveshwari Mishra

Ajay Singh

Ajay Singh

बस्ती. लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी नेता एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आने लगे हैं। बस्ती के बीजेपी विधायक अजय सिंह ने हरैया विधानसभा से विधायक और अखिलेश सरकार में पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी विधायक अजय सिंह ने चंगेरवां ब्लॉक का नाम आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नाम पर करने की मांग करते हुए राजकिशोर सिंह पर हमला बोल दिया।
बता दें कि सपा नेता और पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने अपने पैतृक स्थल चंगेरवां ब्लॉक का नाम अपने दिवंगत बेटे शुभम के नाम पर रखा था। वहीं, बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि चंगेरवां ब्लॉक का नाम आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल बस्ती की अमूल्य धरोहर हैं। उनके नाम से बस्ती को एक नई पहचान मिली है। विधायक ने कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल को विश्व भर के लगभग सभी देशों में पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर इंसान अपने दायरे के अनुसार सोचता है इसलिए हम बस्ती की पहचान को बढाने के लिए सोचते हैं, यहां के महापुरुषों को सम्मान मिले उसके लिए काम करते हैं।

Home / Basti / बीजेपी विधायक ने सपा नेता पर बोला हमला, कहा चंगेरवां ब्लॉक का नाम बदलकर ये रखा जाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो