scriptलड़की पुलिस से बोली, सर प्रिंस मुझे रास्ते में गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है, रेप की कोशिश कर चुका है, मेरी मदद करें | Boy try to Dirty Touch the Girl Police Said we Take Action | Patrika News
बस्ती

लड़की पुलिस से बोली, सर प्रिंस मुझे रास्ते में गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है, रेप की कोशिश कर चुका है, मेरी मदद करें

यूपी के बस्ती में शोहदे की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने बंद किया स्कूल जाना।

बस्तीApr 04, 2019 / 09:51 pm

रफतउद्दीन फरीद

Girl

लड़की

बस्ती . उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक किशोरी ने गांव के ही लड़के की छेड़खानी से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया है और घर से निकलने में भी डरती है। शोहदे के खौफ में जी रही किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस अधिकारी से मिलकर शिकायत की। पुलिस ने किशोरी को पूरी सुरक्षा और सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया।
 

मामला बस्ती जिल के नगर थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली एक किशोरी का आरोप है कि उसके पड़ोस का मनबढ़ युवक प्रिंस उसे लगातार परेशान करता है। वह एक बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है। जब भी वह स्कूल जाने के लिये घर से निकलती है तो रास्ते में भद्दे कमेंट करता और गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं प्रिंस ने धमकी भी दी है कि अगर उसके साथ शादी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
लड़की का कहना हे कि शोहदे की इसी धमकी के चलते उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। उसकी मां ने भी कहा कि आरोपी प्रिंस उसकी बेटी के साथ कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश कर चुका है। कॉलेज जाने पर भी घात लगाकर छेड़खानी करता है। बेटी भी डर-डरकर जिंदगी जीने को मजबूर है। एसपी पंकज ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और उन्होंने एसओ को जांच के लिये भेज दिया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
By Satish Srivastava

Home / Basti / लड़की पुलिस से बोली, सर प्रिंस मुझे रास्ते में गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है, रेप की कोशिश कर चुका है, मेरी मदद करें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो