script‘मंदिर में रेप’ बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ यूपी के भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा | FIR Against Congress Leader Digvijay Singh By BJP Leader in UP | Patrika News
बस्ती

‘मंदिर में रेप’ बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ यूपी के भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा

संत समागम में भगवा को लेकर दिये गए आपत्तिजनक बयान के बा बीजेपी नेता ने बस्ती में दर्ज कराया मुकदमा।

बस्तीSep 21, 2019 / 05:11 pm

रफतउद्दीन फरीद

बस्ती. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश में उनके खिलाफ जगह-जगह मुकदमा लिखा जा रहा है और उनके खिलाफ परिवाद दाखिल हो रही है। इसी क्रम में यूपी के कुशीनगर के बाद बस्ती जिले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। एफआईआर लिखवाने वाले भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी का कहना है कि वह कांग्रेस नेता के रेप को लेकर भगवाधारियों पर दिये गए बयान से आहत हैं। मुकदमा कराने वाले राजेन्द्र नाथ तिवारी पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट के दावेदार भी थे।
बताते चलें कि पिछले मंगलवार को भोजपाल में आयोजित संत समागम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भगवा पहनने वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद इसको लेकर हंगामा मच गया था। इस टिप्पणी के मामले के तूल पकड़ने के बाद दिग्विजय सिंह बीजेपी आरएसएस समेत संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। शिकायतकर्ता भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भगवा पहनकर लोग बलात्कार कर रहे हैं। भगवा पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। कांग्रेस नेता ने जय सियाराम को लेकर भी अशोभनीय टिप्पणीकी थी। उनके इस बयान से वह बहुत आहत हैं।
उनका कहना था कि भगा देश की पहचान है। किसी एक के गलत कृत्य के लिये सनातन परम्परा पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया जा सकता। इस मामले में बस्ती के एसपी पंकज ने बताया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा 295 ए और 505 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्यवाही करेगी।
By Satish Srivastava

Home / Basti / ‘मंदिर में रेप’ बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ यूपी के भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो