scriptबस्ती में प्रेमी जोड़े साहिल और सोनल की मिली लाश, परिजनों का दावा हत्या कर फेकी गया शव | Love Couple Sahil and Sonal Dead Body Found in Basti | Patrika News
बस्ती

बस्ती में प्रेमी जोड़े साहिल और सोनल की मिली लाश, परिजनों का दावा हत्या कर फेकी गया शव

पिछले पांच दिनों से लापता थे दोनों।

बस्तीDec 01, 2019 / 12:10 pm

रफतउद्दीन फरीद

Lovers Deadbody

प्रेमी जोड़ों का शव

बस्ती . यूपी के बस्ती जिले में प्रेमी जोड़े लाश पायी गयी है। दोनों पिछले पांच दिनों से लापता थे। दोनों का शव मनोरमा नदी में पाया गया है। परिजनों का दावा है कि दोनों की हत्या कर लाश नदी में फेंक दी गयी है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें

सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता प्रशांत सिंह समेत 4 की मौत, झारखण्ड में चुनाव प्रचार से लौट रहे थे

मामला बस्ती के कप्तानगंज थानाक्षेत्र में मनोरमा नदी के सूरदास घाट का है। जानकारी के मुताबिक सोनल और साहिल दोनों का एक दूसरे के प्रेम में थे। 15 साल की सोनल और साहिल दोनों पिछले पांच दिनों से लापता थे। दोनों के परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच रविवार को मनोरमा नदी के सूरदास घाट के नजदीक ही नदी में दोनों की लाश मिली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को निकलवाया। खबर मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
By Satish Srivastava

Home / Basti / बस्ती में प्रेमी जोड़े साहिल और सोनल की मिली लाश, परिजनों का दावा हत्या कर फेकी गया शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो