scriptप्रियंका ने कहा, पीएम मोदी का प्रचार बड़ा, पर विकास खोखला है | priyanka gandhi big attack on pm modi in basti congress railly | Patrika News
बस्ती

प्रियंका ने कहा, पीएम मोदी का प्रचार बड़ा, पर विकास खोखला है

कहा न युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों की हालत सुधरी, लोगों की नौकरियां चलीं गई

बस्तीMay 10, 2019 / 04:56 pm

Ashish Shukla

up news

कहा न युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों की हालत सुधरी, लोगों की नौकरियां चलीं गई

बस्ती. शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जिले के जीआईसी इंटर कालेज के मैदान पर पार्टी के प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। केन्द्र की भाजपा सरकार पर देश की बदहाली का आरोप लगता हुए उन्होने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील किया। कहा की साफ नीयत और राजनीतिक शक्ति से ही देश का विकास किया जा सकता है लेकिन ये दोनों बातें भाजपा में नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने प्रचार पर तो खूब लुटाए लेकिन विकास खोखला ही रहा। प्रियंका ने पीएम पर मुद्दे को भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा की वो जनता के सवालों का जवाब देना नहीं जानते।
प्रियंका गांधी जीआईसी इंटर कालेज के मैदान पर पहुंची तो कांग्रेस के समर्थक खासा उत्साहित नजर आए। एक सुर में जहां कांग्रेस प्रियंका जिंदाबाद के नारे लगाए गये तो वहीं दूसरी तरफ चौकीदार चोर है के नारे भी जमकर लगे। मंच संभालते ही प्रियंका गांधी ने केन्द्र की सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होने कहा की पीएम मोदी हर बात पर अपना सीना नाप देते हैं पर जनता की प्रतिनिधि होने के नाते उस सीने में दिल का होना भी जरूरी है। कहा कि टीवी पर दिख रहे प्रचार से देश में बदलाव नहीं आ सकता उसके लिए मजबूत राजनीतिक शक्ति चाहिए।
पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वो देश की विकास की बात करते हैं लेकिन उनके अपने क्षेत्र का हाल ये है कि हवाई अड्डे से उतरकर शहर की ओर बढ़ेंगे तो बस 15 किलोमीटर तक विकास हुआ। उसके बाद जैसे ही आप गांवों का रुख करेंगे तो सब जीरो नजर आएगा। कहा कि वो बनारस शहर तो आए लेकिन बनारस के एक भी गांव में नहीं गए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में सबसे बड़ी ताकत जनता होती है। लेकिन पीएम के भीतर जनता की बातें सुनने, समस्याओं को सुलझाने की शक्ति नहीं है। आलोचना सुनने, विपक्षी दलों की बातें सुनने की क्षमता नहीं है। सब कुछ तो छोड़िए वो आपके सवालों को जवाब तक नहीं देना चाहते। कहा वो हिन्दुसातान की कम पाकिस्तान की बात ज्यादा करते हैं। कहा न युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों की हालत सुधरी, लोगों की नौकरियां चलीं गई। उद्योग बंद हो गए, एक भी ऐसा काम इस सरकार ने नहीं किया जो देशहित में हो।

Home / Basti / प्रियंका ने कहा, पीएम मोदी का प्रचार बड़ा, पर विकास खोखला है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो