सौंदर्य

Summer Ready : स्लीवलेस टॉप पहनना हुआ आसान, ऐसे दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

Get rid of dark underarms : कूल और कम्फर्टेबले कपड़े किसे नहीं पसंद। एक्टिव वियर हो या कैसुअल, स्पोर्ट्स या पार्टी वियर, गर्मियां आते ही स्लीवलेस कपड़े पहनने की चाह जग जाती है। कई बार इस चाह को दबाना भी पड़ता है, कारण -डार्क अंडरआर्म्स। अगर आप र्अडरआर्म्स के कालेपन को दूर करना चाहते हैं और उपाय तलाश रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

Feb 26, 2023 / 11:43 pm

Namita Kalla

Bye-Bye Dark Armpits : स्लीवलेस कपड़े पहनना होगा आसान

Home remedies for dark armpits : गर्मी के मौसम के आगाज के साथ ही मौसम आता है हॉल्टेर नेक, टियूब-टैंक टॉप्स और स्लीवलेस ड्रेसेज पहनने का। इन तरह के ड्रेसेस और टॉप्स में इन दिनों कई ऑप्शंस मिलते हैं जो बड़ी आसानी से हमारी शॉपिंग कार्ट में जगह पा लेते हैं।

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपको स्लीवलेस कपड़े खरीदने से पहले सोचना पड़ा हो? या फिर आपने एक बार उन कपड़ों कार्ट में डाल कर फिर निकाल दिया हो यह सोच कर कि आपके अंडरआर्म्स डार्क हैं और आप स्लीवलेस नही पहन पाएंगे। ऐसा होना स्वाभाविक है। मेडिकल न्यूज़ टुडे कि मानें तो अंडरआर्म्स कि त्वचा काली तब होती है जब त्वचा के पिग्मेंट सेल्स ज़रूरत से ज़्यादा तेजी से बढ़ते हैं। अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करना चाहते हैं और दूर करने के उपाय तलाश रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।


Causes of dark armpits
: गर्मी के मौसम में पसीने की बदबू से बचने के लिए डिओडरंट जरूरी है। अगर रोजाना यूज करते हैं तो किसी अच्छे ब्रांड का डिओडोरेंट खरीदीं। सस्ते डिओडोरेंट का इस्तेमाल करने से बचें। इनमे हार्श केमिकल होते हैं जो स्किन के लिए हानिकारक हैं। मेडिकल न्यूज़ टुडे कि मानें तो अंडरआर्म्स कि त्वचा काली तब होती है जब त्वचा के पिग्मेंट सेल्स ज़रूरत से ज़्यादा तेजी से बढ़ते हैं। इसकी वजह है :
1. टाइट कपड़े पहनना
2. शेव करने के लिए रेजर का इस्तेमाल करना
3. अंडरआर्म्स के बालों को बार-बार हटाना, उन्हें रेगुलर शेव करना
4. इसके अलावा मेडिकल प्रॉब्लम जैसे ओबेसिटी, डायबिटीज, हार्मोनल चेंजेस भी स्किन के काले होने का कारण बन सकती है। (इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से कंसल्ट करना होगा। )

आपके अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह लाइफस्टाइल है तो इसके लिए आप यहां दिए गए होम रेमेडीज यानी घरेलु उपाय अपना सकते हैं।

एलोवेरा : ना जाने आपने यह नाम कितनी बार सुना होगा। लेकिन क्या आपने इसे आजमाया है? एलोवेरा स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का हल है। वैसे तो इसका जेल मार्केट में मिल जाता है लेकिन अगर आप नेचुरल उसे करना चाहते है तो इसकी ताजी पत्ती काटकर जेल निकाल लें। फिर जेल को अपने अंडरआर्म्स में धीरे-धीरे मसाज करें और लगभग 20 मिनट तक सूखने दें। फिर, इसे गुनगुने पानी से धो लें।

टी ट्री ऑयल : यह आसानी से ऑनलाइन या किसी भी मेडिकल स्टोर में मिल जाएगा। इसकी में थोड़ा पानी मिलाएं। इस मिश्रण को एक खाली स्प्रे बोतल में डालें और अपने अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें। वोइला, आप जाने के लिए अच्छे है।

हल्दी और चंदन : गुणकारी हल्दी का क्या कहना। इस चन्दन के साथ मिला लें तो सोने पे सुहागा। एक छोटी कटोरी में आधा चम्मच हल्दी (ऑर्गेनिक), आधा चम्मच चन्दन, शहद और कच्चे दूध की बूंदे मिक्स करलें। इस अंडरआर्म्स में लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक रहने दें फिर धो ले।

शहद और बेकिंग सोडा : दो चम्मच शहद में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस अंडरआर्म्स में लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोएं। (photo: Instagram)
lemon3.jpg

नींबू : आपकी रसोई का यह छुपा रुस्तम जाने कितने इलाज करता है। नींबू का रस निकल कर कॉटन या साफ कपड़े से कुछ देर तक l अपने अंडरआर्म्स में धीरे से रगड़ें फिर इसे 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इससे त्वचा का कालापन दूर होता है।

टमाटर : इसमें भी है नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट जो त्वचा को ठंडा तो रखेगा ही ताज़ा भी कर देगा। टमाटर के रस को लगाएं और सूखने तक रुकें। 10 मिनट बाद धो ले।

खीरा : सलाद के अलावा आँखों के लिए तो कारगर है ही लेकिन क्या आप जानते हैं ताजे ठंडे खीरे की स्लाइस या उसका जूस आपकी त्वचा का कालापन भी मिटा सकती है ? इसमें ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा का कालापन हटाता है ।खीरा (क्युकुंबर ) को काटें और इसकी स्लाइस को अंडरआर्म्स पर धीरे धीरे रगड़ें। 10 मिनट बाद धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। खीरे का जूस निकाल कर आइस ट्रे में दाल कर फ्रीजर में रखें। बाद में आइस क्यूब को अंडरआर्म्स पर धीरे धीरे रगड़ें। इसी तरह नींबू , टमाटर, टी ट्री ऑयल वाले मिक्सचर को भी आइस ट्रे में रखें साथ सकते हैं।

आलू : नींबू की ही तरह आलू में भी सिट्रिक एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स को बढ़ने से रोकता है।आलू को कद्दूकस करें या गुलाब जल के साथ पीस लें। इस मिक्सचर को कॉटन बॉल की मदद से अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। 8 -10 से मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

एक्सफोलिएट : मौसम कोई भी हो अपनी त्वचा को साफ रखना आपकी जिम्मेदारी है। खासकर गर्मियों में जब आप पसीने और धूल से परेशान हों। नानी कहा करती थी एक मुलायम कपड़े पर साबुन लगा कर धीरे धीरे अंडरआर्म्स साफ किया करो। आपको नानी की बात पूरानी लगती है तो आप लूफा या सॉफ्ट स्क्रब की मदद से हल्का हल्का रब करते हुए अपने अंडरआर्म की सफाई करें। साबुन नहीं लगाना चाहें तो किसी अच्छी कंपनी का स्क्रब खरीदें जिसमे प्रोडक्ट्स नेचुरल यूज किये गए हों।

यह भी पढ़ें

इन ‘फ्रीजर टिप्स’ से मिनटों में बनेगा खाना

Home / Health / Beauty / Summer Ready : स्लीवलेस टॉप पहनना हुआ आसान, ऐसे दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.