शरीर को पोषण जरूरी -
पोषक तत्वों की कमी से बाल झड़ रहे हैं तो 4-5 अंजीर, 10-15 मुनक्के, 20-25 किशमिश, 2-4 बादाम एक गिलास पानी में रात को भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें खा लें और उसी पानी को पी भी लें। डायबिटीज होने पर अंजीर(1) और मुनक्के (5-7) ही प्रयोग करें। शरीर को पोषण मिलने लगेगा जिससे बाल टूटने बंद हो जाएंगे।