रखें साफ-सफाई का खास ध्यान -
इस मौसम में लोग अक्सर नहाने से बचते हैं। शरीर और बालों की साफ-सफाई का ध्यान भी कम रखते हैं। जिस वजह से शरीर रोगों का घर बन जाता है। कफ और कोल्ड होने पर भी कुछ लोग नहाने से परहेज करते हैं, उन्हें लगता है कि इससे बीमारी और बढ़ जाएगी। ये धारणा गलत है। रोजाना नहाने के साथ ही बाल, चेहरे, हाथ-पैर और दांतों की सफाई का खास खयाल रखना चाहिए।