17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरों की खूबसूरती और फटी हुई एड़ियों के लिए जानें ये खास टिप्स

हाथों का ध्यान तो सभी करते है लेकिन पैरों की सुध लेना अक्सर भूल जाते हैं। जबकि इनकी सफाई की ओर खास ध्यान देना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 7 Jan 2019, 3:48 PM IST

learn-these-tips-for-foot-beauty-and-torn-edges

हाथों का ध्यान तो सभी करते है लेकिन पैरों की सुध लेना अक्सर भूल जाते हैं। जबकि इनकी सफाई की ओर खास ध्यान देना चाहिए।

हाथों का ध्यान तो सभी करते है लेकिन पैरों की सुध लेना अक्सर भूल जाते हैं। जबकि इनकी सफाई की ओर खास ध्यान देना चाहिए।

फटी एड़ियों के लिए : नंगे पैर घूमने से पैरों में फंगस से एड़ियां फटने लगती हैं। कभी-कभी इनमें घाव हो जाता है और खून रिसने लगता है। ऐसे में दर्द से चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। मोम, वैसलीन व ग्लिसरीन बराबर मात्रा में मिलाकर बनाए पेस्ट को फटी एड़ियों पर रोज लगाने से एक सप्ताह में फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी। गुलाबजल, ग्लिसरीन व जैतून तेल को समान मात्रा में मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाने से भी लाभ होगा।

डेड स्किन के लिए -
पैरों के तलवों आदि पर मरी हुई त्वचा हटाना जरूरी है, इसके लिए गर्म पानी में शैंपू मिलाकर कुछ देर पैर उसमें रखें। उसके बाद प्यूमिक स्टोन से रगड़ कर डेड स्किन को हटाना आसान हो जाता है और पैर सुंदर दिखते हैं। इसके अलावा गरम तेल से मसाज करने पर भी डेड स्किन साफ होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।